हवन मंत्र | Havan Mantra in Hindi

प्रकृति हमें सब कुछ देती है – रहने के लिए भूमि, खाने के लिए भोजन, पीने के लिए जल, सास लेने के लिए हवा। ये हमारा परम कर्तव्य है कि हम भी इसकी रक्षा करें। अगर हम अपने वातावरण को स्वच्छ रखते है तो हमारा जीवन भी स्वच्छ और सुन्दर बन जाता है। अपने वातावरण को शुद्ध रखने के लिए हमें अन्य कार्य करने के साथ ही हवन मंत्र (Havan Mantra in Hindi) का जाप करना होता है।

- Advertisement -
   

हवन मंत्र | Havan Mantra in Hindi

ॐ प्रजापतये स्वाहा इदम प्रजापतये नम:
ॐ ब्रम्हणे स्वाहा इदम ब्रम्हणे नम:
ॐ गं गणपतये नम: स्वाहा
ॐ अम्बिकाये स्वाहा
ॐ महालक्ष्मी नम: स्वाहा
ॐ सूर्याय नम: स्वाहा

हवन मंत्र का अर्थ: हे प्रजापति आपको हमारा प्रणाम है। हे ब्रह्मा आपको हमारा नमस्कार है। हे गणपति आपको हम नमन करते है। हे अम्बिका आपको भी हमारा प्रणाम है। हे महालक्ष्मी आपको हम नमस्कार करते है। हे सूर्य आपको हमारा प्रणाम है।

हवन मंत्र का जाप सुबह के समय सूर्योदय के बाद किया जाता है। इस मंत्र का जाप खुले आकाश के नीचे खाली स्थान में करना होता है। इस मंत्र का जाप करने के लिए एक हवन कुंड का निर्माण करना होता है। हवन मंत्र का जाप करने के लिए अपना मुख पूरब की तरफ करके पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाना चाहिए। इस मंत्र के जाप के दौरान हवन कुंड में हवन करना होता है। इस मंत्र का जाप पांच बार करना होता है।

इसे भी पढ़े: हर कोई जपता है इस पवित्र शक्तिशाली मंत्र का जाप, आप भी जपे इसका जाप, दूर हो जाएगी सारी समस्या, जुड़ जाएंगे स्वंय से

हवन मंत्र के प्रभाव से वातावरण शुद्ध होता है| इस मंत्र के प्रभाव से ताप, संताप, दरिद्रता, रुग्णता व वास्तु दोष दूर होती है। हवन मंत्र के प्रभाव से मानव जीवन में आ रही मुसीबतों और कष्टों का समाधान होता है| इस मंत्र के प्रभाव से पारिवारिक शांति आती है। इस मंत्र से मनुष्य के सारे दुःख दूर हो जाते है।

- Advertisement -