आप बाजार में पाएंगे की चेहरे को गोरा करने वाली अब कई केमिकल युक्त क्रीम उपलब्ध हैं। साथ ही अगर आप कभी ब्यूटी पार्लर जाएँ तो वहां भी कई तरह की केमिकल युक्त क्रीम आपके चेहरे पर लगाते हैं। हालाँकि, कोई इस बारे में नहीं सोचता की इन केमिकल की वजह से हमारी त्वचा पर कितना असर पड़ रहा होता है।
आज हम इस ब्यूटी पोस्ट के जरिये एक ऐसे कमाल के नुस्खे के बारे में जानने जा रहे हैं जो कुछ ऐसे उत्पादों से हमारी रंगत को काफी बढ़ा सकता है जिन्हें हम घर पर रोजाना बिना किसी तरह के केमिकल मिलाए इस्तेमाल करते हैं। तो इंतिजार न करें और इस पोस्ट में बताई गयी विधि का पालन करें और चेहरे पर रौनक लाएं।
एक दिन में चेहरा गोरा करने वाला फेस पैक:
इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें। इसमें एक चम्मच चावल का आटा लें। अगर आप चाहें तो चावल के आटे की जगह चने का आटा, गेहूँ का आटा जो भी आपके पास हो इस्तेमाल कर सकते हैं। उसके बाद एक चम्मच अच्छी गाढ़ी दही, एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चुटकी कस्तूरी हल्दी को मिलाकर एक अच्छा पेस्ट बना लें।
इस पैक को अपने चेहरे पर लगाने से पहले सबसे पहले अपने चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं और दो मिनट बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें और तौलिये से अपने चेहरे की नमी को पोंछ लें। उसके बाद इस पैक में से थोड़ा सा लेकर अपने पूरे चेहरे पर मलें और हल्का सा स्क्रब करें। हालाँकि, अगर आपके चेहरे पर बहुत अधिक मुंहासे हैं तो इस स्क्रब विधि से बचें। नहीं तो मुंहासे के फूटने का दर होता है, जिससे और अधिक मुंहासे होने लगते हैं।
स्क्रब करने के बाद एक बार फिर से चेहरा पोंछ लें और हमने जो फेस पैक बनाया है उसे लें और इसे पूरे चेहरे पर गाढ़ा रूप से लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। 30 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। इस पैक को रात को सोने से पहले लगाना सबसे अच्छा रहता है। अगर हम हमेशा इस समय इस फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं तो आप धुल-धुप से चेहरे को होने वाली समस्याओं से छुटकारा पा लेंगे।
इसके पहले इस्तेमाल से ही आप अपने चेहरे पर फर्क साफ़ नजर आता देखेंगे। चेहरे की झुर्रियां, चेहरे का रूखापन, मुंहासे, फुंसियां आदि के लिए यह एक अद्भुत उपाय है। इसका उपयोग पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा किया जा सकता है।








