आजकल के कई क्रीम ऐसे होते हैं जो हमारे चेहरे की चमक को घटा देते हैं। चेहरे की चमक को निखारने के लिए घर पर ही करें यह उपाय, दमकने लगेगा चेहरा।

हम अपने चेहरे के लिए कई तरह के फेस पैक या क्रीम उपयोग करते हैं। लेकिन लाभदायक वही होते हैं जो प्राकृतिक तरीके से फलों और प्राकृतिक सामग्री का उपयोग करके बनाये गए हों। अन्यथा ये हमारे चेहरे को काला करते हैं, नहीं तो कई सारे कील, मुहासे होने लगते हैं। हमारा चेहरा प्राकृतिक रूप से चमकदार रहे इसके लिए हमें क्या करना चाहिए, आज हम आपको इस ब्यूटी पोस्ट के माध्यम से बता रहे हैं।

- Advertisement -
   

कई सारे केमिकल्स से बनने वाले क्रीम या फेस पैक लगाने से हमारे चेहरे पर भयानक परिणाम पड़ सकते हैं। इस तरह के क्रीम को लगाने से समय के साथ हमारा चेहरा डल होने लगता है और आसानी से झुर्रियां पड़ने लगती हैं। ऐसे कृत्रिम तरीकों की जगह हम अपने चेहरे को प्रदूषण और झुर्रियों से मुक्त रखने के लिए और प्राकृतिक तरीके अपना सकते हैं जो हमारे चेहरे की युवा चमक को बरक़रार रखते हैं।

इस उपाय को करने के लिए आपको मूंग की और चने के दाल की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले मूंग और चना दाल को अलग-अलग थोड़ा सा माध्यम आंच पर भून लें। इसके बाद इसे मिक्सर में पीस कर इनका आटा तैयार कर लें। इसके बाद इन दोनों आटे में से दो-दो चम्मच लेकर दही के साथ फेंट लें और एक पेस्ट तैयार कर लें।

इसे अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट के रूप में चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। फिर इसे धो लें या नहा लें। ध्यान रहे की साबुन का प्रयोग नहीं करना है। ऐसा रोजाना करने पर तीन महीने में आपको इसका असर दिखने लगेगा। साबुन की जगह रोजाना ऐसा करने से हमारी त्वचा चिकनी और चमकदार होती है और त्वचा की कोई भी समस्या हमारे चेहरे पर नहीं आती है।

यह भी पढ़ें: क्या आप नहीं चाहते की आपका चेहरा चिलचिलाती धूप में भी सोने की तरह चमके? इस चीज को टमाटर के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं, और दमकता चेहरा पाएं।

अगर सभी इसका नियमित रूप से पालन करें तो कई फायदे होते हैं। आप इसे अपने पूरे शरीर पर भी लगा सकते हैं और नहा सकते हैं। इससे त्वचा की समस्याएं नहीं होंगी और पूरा शरीर चिकना और चमकदार रहेगा।

- Advertisement -