भौंहें हमारे चेहरे की खूबसूरती में एक बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हर रात इसकी सिर्फ एक बूंद लगाने से ही आप खूबसूरत धनुषाकार भौंहें प्राप्त कर सकते हैं, जानिए यह उपाय।

किसी भी महिला की भौंहें ही उनके चेहरे की खूबसूरती को उभारती हैं। चाहे आप किसी भी तरह के कपड़े और गहने पहने भौंहों की सुंदरता के बिना कुछ भी पूरा नहीं लगता। आज के समय में भले ही महिलायें चेहरे का मेकअप करने के लिए सैलून जाना भूल जाएं लेकिन हर महीने नियमित रूप से सिर्फ अपनी भौंहों के बालों को सीधा करवाने के लिए जरूर जाती हैं। आज इस ब्यूटी पोस्ट के जरिये हम भौंहों को खूबसूरत बनाने के उपाय के बारे में जानेंगे। हम देखेंगे की भौंहों के बालों को तेजी से कैसे बढ़ाया जाए।

- Advertisement -
   

जहां तक ​​भौंहों के बालों की बात है तो कुछ लोग की भौंहें स्वाभाविक रूप से काफी मोटे और सुन्दर होते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा नहीं होता है और वे इस काम के लिए पेंसिल, स्याही आदि का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए हैवी केमिकल वाली क्रीम का भी इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए अब आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आईब्रो और आईलैश के बालों को बहुत ही साधारण घरेलू सामान से खूबसूरती से बढ़ाया जा सकता है।

सुंदर धनुषाकार भौहें पाने के लिए उपाय:
सबसे पहले एक छोटी कटोरी लें। एक चम्मच अरंडी का तेल, एक चम्मच नारियल का तेल, एक चम्मच जैतून का तेल, (ये तेल अच्छी गुणवत्ता के होने चाहिए) मिलाएं। इसमें विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिलाएं और जेल बनाने के लिए अच्छी तरह मिलाएं। इसे किसी साफ बोतल में भरकर रख लें।

रोज रात को सोने से पहले अपना चेहरा धोकर, बिना नमी वाले किसी अच्छे मुलायम कपड़े से पोंछकर इस जेल को माथे और पलकों पर लगाएं और इसे रातभर लगा रहने दें। अगली सुबह बस अपना चेहरा धो लें। इस जेल को फ्रिज में रखकर पूरे एक हफ्ते तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा करने के बाद फिर से इसे बनाने की प्रक्रिया दोहराएं।

यह भी पढ़ें: मात्र थोड़े से गाजर और इस खास चीज के साथ आप बिना ज्यादा कोई खर्च किए बिना आप पा सकती हैं एक आकर्षक सुंदरता, जानिए यह एक आसान सा उपाय।

अच्छे परिणाम पाने के लिए इस जेल को लगातार लगाने की जरूरत होती है। इसे कम से कम एक महीने तक जारी रखना चाहिए। भौंहों के बाल उतनी जल्दी नहीं बढ़ते जितने सिर के बाल बढ़ते हैं। तो, इस उपाय को अपने घर पर आजमा कर देखें, आपको निश्चित तौर पर लाभ प्राप्त होगा।

- Advertisement -