कामदेव मंत्र के लाभ हिंदी में । Kamadev mantra Benefits in Hindi

कामदेव का प्रभाव सभी के जीवन काल में उनपर रहता ही है। प्रेम और कामुकता अगर हमारे जीवन में ना हो तो यह जीवन निरर्थक लगता है। सभी देवों की तरह कामदेव का भी एक बड़ा महत्व माना जाता है। ऐसा माना जाता है की वह ब्रह्मा के पुत्र हैं और उन्होंने वासना की देवी रति से विवाह किया है। जैसे उनका दांपत्य प्रेम रस से भरा होता है, अगर कामदेव की कृपा हो तो आपका जीवन भी काम रस से भरपूर रहता है।

- Advertisement -
   

कामदेव मंत्र के लाभ हिंदी में । Kamadev mantra Benefits in Hindi

ओम कामदेवाय विद्यामहे, रति प्रियाये धीमहि, तन्नो अनंग प्रचोदयात्

कामदेव मंत्र का विवरण :
वैसे तो हमारे हिन्दू धर्म में कामदेव की पूजा के लिए किसी भी मंदिर का प्रावधान नहीं है, परंतु ऐसा माना जाता है की उनके मंत्रों में बड़ी ही शक्ति होती है और वह किसी भी व्यक्ति के दिल में वासना और प्रेम को जागृत कर सकते हैं। अगर आपको भी किसी से प्रेम हो तो इस मंत्र के जाप से आप उसका दिल जीत सकते हैं और उसके प्रेम की प्राप्ति कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हमारी कुंडली में केतु ग्रह को छाया गृह कहा जाता है, ऐसा कहते हैं की अगर किसी की कुंडली में केतु की दसा बिगड़ जाए तो उसका जीवन दुखदायी और समस्याओं से भरा हो जाता है, जानें केतु ग्रह के इस मंत्र के जाप के लाभ

कामदेव का दांपत्य जीवन में भी एक गहरा प्रभाव रहता है। कई लोग अपने दांपत्य जीवन में प्रेम रस की कमी की वजह से अपने साथी के साथ एक अच्छा संबंध नहीं स्थापित कर पाते और अकसर ऐसे मामलों में शादी का बंधन टूट जाता है। ऐसी परिस्थितियों से अपने रिश्ते को बचाने के लिए कामदेव का यह मंत्र बड़ा ही लाभकारी सिद्ध होता है। इस मंत्र के प्रभाव से आपके साथी के साथ आपका संबंध घनिष्ठ बनता है।

- Advertisement -