कामदेव गायत्री मंत्र हिंदी में । Kamdev Gayatri mantra in Hindi

हमारे हिन्दू धर्म में कामदेव को प्रेम का देवता माना जाता है, वह ब्रह्मा के पुत्र हैं और वासना की देवी रति के पति। ऐसा माना जाता है की जिसे भी अपने जीवन में प्रेम पाने की इच्छा हो उसे इस कामदेव गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। उनके इस मंत्र का विधिवत पाठ करने से आपके जीवन में प्रेम और दांपत्य जीवन से संबंधित किसी भी तरह की समस्या का समाधान हो जाता है।

कामदेव गायत्री मंत्र हिंदी में । Kamdev Gayatri mantra in Hindi

ॐ कामदेवाय विद्महे पुष्प वाणाय धीमहि तन्नो अनंग प्रचोदयात ||
ॐ कामदेवाय विद्महे, रति प्रियायै धीमहि, तन्नो अनंग प्रचोदयात् ||

- Advertisement -

कामदेव गायत्री मंत्र का विवरण :
कामदेव की उपासना के लिए पाठ किए जाने वाले इस मंत्र को मन्मथा गायत्री मंत्र भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है की इस मंत्र के पाठ से प्रेम संबंध, विवाह साथी या प्रेमी आपकी ओर आकर्षित होते हैं और आपके जीवन में प्रेम का आगमन होता है। इस मंत्र को बेहद ही प्रभावशाली और शक्तिशाली माना जाता है, साथ ही यह पति पत्नी के बीच प्रेम संबंध को भी मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़ें: अगर आपकी भी चाह है की आपकी मनचाही इच्छा की हो जाए पूरी, तो करें इस खास मंत्र का जाप। इच्छापूर्ति का यह मंत्र है बड़ा शक्तिशाली और प्रभावशाली, जानें इसे और उठायें इसका लाभ।

कामदेव गायत्री मंत्र बड़ा शक्तिशाली मंत्र है जिसका प्रभाव आपको बड़ी जल्दी देखने को मिलता है। अगर आप अपने जीवन में प्रेम का अभाव महसूस कर रहे हैं या आपको अपने लिए एक सही जीवन साथी की तलाश है या आप अपने दांपत्य जीवन में यौन संबंधों को नवीकृत करना चाहते हैं, कामदेव का यह मंत्र आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस मंत्र को सिद्ध करने लिए प्रतिदिन इसका 108 बार जाप करें।

- Advertisement -