व्हाइट पास्ता बनाने की रेसिपी इन हिंदी | White pasta recipe in Hindi
आज हम आपको आसान तरीके से व्हाइट पास्ता बनाने की रेसिपी बता रहे है
व्हाइट पास्ता बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप पास्ता, आधा कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, 10 से 12 बारीक कटी बीन्स, एक बारीक कटी हुई गाजर, थोड़ी सी बारीक कटी हुई पत्ता गोभी, एक कप दूध, दो चम्मच मैदा, तीन चम्मच मक्खन, चौथाई कप क्रीम, तेल, चौथाई चम्मच काली मिर्च पॉउडर, तेल, नमक
व्हाइट पास्ता बनाने की रेसिपी और तरीका
सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लेकर उसमे दो गिलास पानी, आधा चम्मच नमक और एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब पानी में उबाल आ जाएं तब उसमे पास्ता डाल दें| पास्ता को चलाते हुए लगभग 10 से 15 मिनिट तक उबालें| जब पास्ता नरम या गल जाएं तब गैस बंद कर दें| पास्ता को छान कर किसी छलनी में रख दें| फिर एक कड़ाही लेकर उसमे दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें|
जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में बारीक कटी हुई सब्जियां डाल दें| लगातार चलाते हुए सब्जियों के क्रन्ची होने तक भून लें| जब सब्जी भून जाएं तब गैस बंद कर दें और सब्जियों को प्लेट में निकाल लें| कड़ाही में दो चम्मच बटर डाल कर गर्म होने के लिए रख दें| जब बटर पिघल जाएं तब कड़ाही में दो चम्मच मैदा डाल दें| मैदा को लगातार चलाते हुए हल्का सा भून लें|
फिर कड़ाही में दूध डाल कर अच्छी तरह से चलाते हुए तीन से चार मिनट तक पकाएं| जब दूध गाढ़ा हो जाएं तब उसमे फ्राई की गई सब्जियां और उबला हुआ पास्ता डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| उसके बाद काली मिर्च, ओरेगेनो, क्रीम और स्वादनुसार नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिला लें| व्हाइट पास्ता बनकर तैयार है, गरमा गर्म पास्ता सर्व करें|