कराग्रे वसते लक्ष्मी मंत्र लिरिक्स हिंदी में । Karagre vasate laxmi mantra lyrics in Hindi
यह तो हम सभी अच्छी तरह से जानते है की लक्ष्मी जी की पूजा धन के लिए, माँ सरस्वती की पूजा विद्या और भगवान विष्णु की पूजा जीवन में आ रहे कष्टों को दूर करने के लिए की जाती है। आमतौर पर माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती और विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए इंसान अलग अलग मंत्रो का जाप करता है।
आज हम आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है जिससे आप माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती और विष्णु भगवान की उपासना एक साथ कर सकते है। चलिए अब हम आपको कराग्रे वसते लक्ष्मी मंत्र के बारे में जानकारी दे रहे है। रोजाना इस मंत्र का जाप करने से आपको माँ लक्ष्मी, सरस्वती और विष्णु भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कराग्रे वसते लक्ष्मी मंत्र लिरिक्स इन हिंदी
कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती ।
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम ॥
कराग्रे वसते लक्ष्मी मंत्र का जाप का तरीका
इस मंत्र के जाप की शुरुआत आप किसी भी दिन से कर सकते है। कराग्रे वसते लक्ष्मी मंत्र का जाप करने लिए सुबह नींद खुलते ही सबसे पहले दोनों हाथो को आपस में मिला लें। फिर अपने मिले हाथो को देखते हुए ऊपर बताए गए मंत्र का जाप करें। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से आपको धन, विद्या और जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
कराग्रे वसते लक्ष्मी मंत्र के फायदे
कराग्रे वसते लक्ष्मी मंत्र का जाप करने से या मंत्र सुनने से निम्नलिखित लाभ प्राप्त होते है।
1 – नियमित इस मंत्र का जाप करने से जीवन में आने वाले संघर्षो से छुटकारा मिलता है।
2 – कराग्रे वसते लक्ष्मी मंत्र का जाप करने से आत्मविश्वास बढ़ने के साथ साथ इरादे भी मजबूत बनते है।
3 – रोजाना इस मंत्र का जाप करने से या सुनने मात्र से जीवन में आ रहे आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।
4 – नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से सरस्वती माता, माँ लक्ष्मी और विष्णु भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।