सोमवार मंत्र हिंदी में । Monday Mantra in Hindi

महादेव की पूजा में सोमवार के दिन को बेहद ही विशेष मना जाता है, और इस दिन महादेव की पूजा करने से वो जल्दी प्रसन्न भी हो जाते हैं। भगवान शिव की महिमा हर कोई जानता है, उन्हें समय से परे माना जाता है। कहा जाता है की वो समय के साथ जुड़े हुए हैं, वो ही समय के रचयिता भी हैं और वो ही समय के विनाशक भी, जब कुछ भी नहीं था तब भी वो थे, और जब कुछ भी नहीं रहेगा तब भी वो रहेंगे।

- Advertisement -
   

भगवान शिव के शरण में कोई भी जा सकता है, वो किसी की साथ भी भेदभाव नहीं करते। वो तो स्वयं भूतों और पिशाचों को अपने संग रखते हैं और उन्हें भूतों और पिशाचों का नेता भी कहा जाता है। जो भी उनकी पूरी श्रद्धा से भक्ति करता है वो उसे आशीर्वाद जरूर देते हैं।

सोमवार मंत्र हिंदी में । Monday Mantra in Hindi

ॐ नमो भगवते रुद्राय।

सोमवार मंत्र का विवरण :
सोमवार के दिन भगवान शिव के इस मंत्र का जाप आपके सभी भय और समस्याओं का समाधान करता है। इस मंत्र को भगवान शिव का रुद्र मंत्र ही कहा जाता है। ऐसा माना जाता है की यह छोटा और सरल सा दिखने वाला मंत्र से महादेव बड़ी ही जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इस मंत्र के जाप के लिए आपको किसी पूजा अनुष्ठान इत्यादि करने की भी कोई आवश्यकता नहीं होती।

यह भी पढ़ें: हर पूजा में इस पुष्पांजलि मंत्र का एक बड़ा ही विशेष महत्व होता है, आप भी जानें यह मंत्र और अपनी दैनिक पूजा में करें इसे शामिल, देवी-देवताओं की कृपा आप बार बनी रहेगी।

वैसे तो महादेव अपने रुद्र रूप में इस सृष्टि का विनाश करते हैं, उन्होंने अपने रुद्र रूप में ही ब्रह्म देव का पाँचवाँ सिर काट दिया था। हालांकि अपने भक्तों के लिए महादेव अपने सभी रूपों में ही परोपकारी और दयालु हैं। हर कोई जो सच्ची श्रद्धा से उनका नमन करता है वो उसे आशीर्वाद देते हैं, भले ही वह कोई राजा हो या रंक, देव या कोई राक्षस, सभी ही उनके लिए सामान होते हैं।

- Advertisement -