केतु मंत्र | Ketu Mantra Lyrics in Hindi

साहस और पराक्रम मानव जीवन का प्रमुख आधार माना जाता है। इसके बिना मानव का जीवन अधूरा माना जाता है। इस धरती पर मनुष्य ही मात्र एक ऐसा प्राणी है जो बाकी सभी जीवों को नियंत्रित कर सकता है। बाकी सभी जीवों की अपेक्षा मनुष्य के पास साहस और पराक्रम सबसे अधिक पाया जाता है लेकिन फिर भी बहुत सारे लोगों में इसकी कमी पाई जाती है। अपने साहस और पराक्रम को बढ़ाने के लिए केतु मंत्र का जाप (Ketu Mantra Lyrics in Hindi) करना होता है।

- Advertisement -
   

केतु मंत्र | Ketu Mantra Lyrics in Hindi

ॐ श्रम श्रीं सरं सह केतवे नमः
ॐ केम केतवे नमः
ॐ हम केतवे नमः

केतु मंत्र का अर्थ: हे भगवान केतु हम आपको प्रणाम करते है, आप इस धरती पर रहने वाले मनुष्यों को साहस प्रदान करने वाले है। आप हम पर कृपा करें, हमें भी साहस और पराक्रम प्रदान करें।

केतु मंत्र जाप सुबह के समय सूर्योदय से पहले करना होता है। इस मंत्र का जाप प्रतिदिन किया जाता है। इस मंत्र का जाप करते समय काला वस्त्र धारण करना होता है। इस मंत्र का जाप केतु देवता के प्रतिमा के सामने करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय प्रणाम की मुद्रा में पूरब दिशा की तरफ मुख करके प्रतिमा के सामने खड़ा होना होता है।

इसे भी पढ़े: अगर आप नए जमाने के प्रेमी युगल है और आपके प्रेम जीवन में अड़चनें आ रही है तो आपको करना होगा ये जरूरी काम

केतु मंत्र का जाप करते समय केतु देवता को उजला फूल चढ़ाना होता है और अगरबत्ती दिखाना होता है। इस मंत्र का जाप एक समय में ग्यारह बार करना होता है। इस मंत्र के प्रभाव से वांछित परिणाम तेजी से मिलना शुरू हो जाता है। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्यों की आध्यात्मिक ज्ञान बढ़ता है। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य साहसी और पराक्रमी बनता है। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य में बुद्धि और कौशल का विकास होता है।

- Advertisement -