मात्र दो कप आटा और कुछ मामूली सामग्री के साथ अपने घर पर ही बना सकते हैं बेहद ही स्वादिष्ट लगने वाली ये गुजरती रेसिपी खाखरा, जानें इसकी विधि।

खाखरा बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Khakhra recipe in Hindi

आज हम आपको खाखरा बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

खाखरा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
दो कप गेंहू का आटा, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच जीरा, दो चम्मच तेल, चौथाई कप दूध, दो चम्मच कसूरी मेथी, नमक

खाखरा बनाने का तरीका और विधि

सबसे एक बर्तन में गेंहू का आटा और कसूरी मेथी डाल कर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें| फिर जीरा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच तेल और स्वादनुसार नमक डालकर सब चीजों को मिक्स कर लें| उसके बाद दूध डालकर मिला दें| फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटे को पूरी के आटे की तरह गूंथ लें|

जब आटा गूंथ जाएं तब आटे के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए ढ़ककर रख दें। उसके बाद आटे को हल्का सा गूंथ कर छोटी-छोटी लोईयाँ तोड़ लें। फिर एक लोई लेकर सूखे आटे की मदद से पतला बेल लें| रोटी को बिलकुल पतला बनाना है क्योंकि खाखरा पतला और कुरकुरा होता है| एक तवा लेकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तवा हल्का गर्म हो जाएं तब गैस की आँच बिलकुल धीमी कर दें|

यह भी पढ़ें: दूध और कुछ आसानी से उपलब्ध सामग्री से घर पर बना सकते हैं कलाकंद जैसी लाजवाब मिठाई, देखें इसकी विशि और किसी भी अच्छे मौके पर बनायें।

उसके बाद पतली बेली गई रोटी को तवे पर डाल दें| ख्याल रखें खाखरा धीमी आँच पर ही सेंके क्योंकि धीमी आँच पर खाखरा बहुत ज्यादा कुरकुरा बनता है| तवे पर पढ़ी रोटी जब नीचे से थोड़ी सिक जाएं तब रोटी को पलट दें| उसके बाद किसी कटोरी की मदद से दबाते हुए सेक लें| खाखरा को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें| स्वादिष्ट और क्रिस्पी खाखरा बनकर तैयार है, गर्मागर्म खाखरा परोसें|

- Advertisement -