भगवान कृष्ण मंत्र हिंदी में । Lord Krishna Mantra in Hindi

भगवान विष्णु ने अपने आठवें अवतार में भगवान श्री कृष्ण के रूप में इस पृथ्वी पर जगत के कल्याण और धर्म की रक्षा हेतु जन्म लिया था। भगवान श्री कृष्ण को भारतीय सनातन धर्म में एक महत्वपूर्ण और सभी का प्रिय देवता माना जाता है। उन्होंने इस संसार को भगवद् गीता के माध्यम से मानवता के लिए अमूल्य शिक्षाएं प्रदान की और इस संसार को धर्म का मार्ग बताया।

- Advertisement -
   

भगवान कृष्ण मंत्र हिंदी में । Lord Krishna Mantra in Hindi

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।

भगवान कृष्ण मंत्र का विवरण :
यह मंत्र श्री कृष्ण के प्रति भक्ति और समर्पण की भावना को प्रकट करता है। इसके माध्यम से भक्त भगवान श्री कृष्ण को नमन करता है और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करता है। इस मंत्र का जाप करने के लिए, आपको सबसे पहले अपने मन को शांत और ध्यान योग्य बनाना होता है। फिर श्री कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर उनके समक्ष अपना आसन ग्रहण करें, और उसके बाद आप इस मंत्र का पाठ कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: लक्ष्मी विष्णु मंत्र हिन्दू संस्कृति में बेहद महत्वपूर्ण मंत्रों में से एक माना जाता है जिसका जाप मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा एवं आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए किया जाता है, आप भी जानें यह विशेष मंत्र।

ऐसा माना जाता है की इस मंत्र को प्रतिदिन 108 बार जाप करना बेहद ही लाभकारी और फलदायी होता है। यह मंत्र साधक को श्री कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने में मदद करता है। ऐसा भी कहा जाता है की यह मंत्र व्यक्ति के मानसिक शांति, आत्मा की उन्नति और आध्यात्मिक विकास में सहायक सिद्ध होता है। इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी मंत्र जाप के दौरान स्थिरता, नियमितता, और आदरणीय भावना रखना महत्वपूर्ण होता है।

- Advertisement -