अगर आप चाहते है कि आपका जीवन काल ज्यादा रहे तो आपको महादेव के इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए

महादेव मंत्र | Mahadev mantra lyrics in Hindi

हर व्यक्ति चाहता है कि वो अपना पूरा जीवन जिए, किसी भी दुर्घटना का शिकार न हो। अगर हर मनुष्य चाहे तो सौ साल तक आराम से जी सकता है लेकिन इसके लिए उसको कुछ एक्स्ट्रा करना होगा। इसके लिए मनुष्य को अपने खान-पान पर ध्यान देने, योग करने और बुरी आदतों से दूर रहने जैसी चीजों पर तो ध्यान देने की जरूरत है ही, साथ में महादेव के मंत्र का भी जाप करने की जरूरत है।

- Advertisement -
   

महादेव मंत्र

त्र्यंबकाय नमस्तुभ्यं पंचस्याय नमोनमः ।
नमोब्रह्मेन्द्र रूपाय मृत्युनाशं करोतु मे ।।
नमो दोर्दण्डचापाय मम मृत्युम् विनाशय ।।

महादेव मंत्र का अर्थ:

हे महादेव आपको मेरा प्रणाम, आप मृत्यु को भी टाल देने वाले है, आप तो मृत्यु को भी विनाश करने वाले है।

महादेव के इस मंत्र का जाप प्रातः काल सूर्योदय के बाद करना होता है। इसे करने से पहले नहाकर पूरी तरह शुद्ध हो जाना होता है। इस मंत्र का जाप महादेव के मंदिर में करना होता है। इसे अपने घर पर महादेव के प्रतिमा के सामने भी किया जा सकता है। इसे करने के समय महादेव के सामने एक दिया जलाना होता है।

यह भी पढ़े: अगर आप चाहते है कि आपके द्वारा किए हुए काम का उचित फल मिले तो ज़रूर करें इस मंत्र का जाप

इसे करते समय नमस्कार की मुद्रा में रहना होता है। इस मंत्र का जाप अपने इच्छा के अनुसार तीन बार या पांच बार करना होता है। यह महादेव के सभी मंत्रो में सबसे मुख्य मंत्र है। इस मंत्र के जाप से महादेव प्रसन्न होते है। इसके जाप से सभी मनोकामना पूर्ण होती है। यह बेहद शक्तिशाली मंत्र है। इसके जाप से मनुष्य की आयु बढ़ती है। उसे दुर्घटनाओं से सुरक्षा मिलती है।

- Advertisement -