दूध और कुछ आसानी से उपलब्ध सामग्री से घर पर बना सकते हैं कलाकंद जैसी लाजवाब मिठाई, देखें इसकी विशि और किसी भी अच्छे मौके पर बनायें।

कलाकंद बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Kalakand recipe in Hindi

आज हम आपको स्वादिष्ट कलाकंद बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

कलाकंद बनाने के लिए जरुरी सामान
दो लीटर फुल क्रीम दूध, आधा कप बारीक पीसी हुई चीनी, दो चम्मच नींबू का रस, चार बारीक कूटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटा हुआ पिस्ता

कलाकंद बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले एक बड़े भगोने में दूध डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब दूध उबल जाएं तब उसमे से लगभग आधा दूध किसी भगोने में निकाल लें| भगोने के दूध को पकने दें| निकले हुए दूध में दो चम्मच नींबू का रस डाल कर अच्छी तरह से मिला दें| नींबू का डालने के बाद दूध फट जाता है| फटे हुए दूध को मोटे साफ कपड़े में छान लें|

उसके बाद छैना को कपड़ें में से निकाल कर प्लेट में रख लें| दूध को तब तक पकाएं जब तक दूध आधा ना रह जाएं| फिर इस दूध में प्लेट में रखा हुआ छैना डाल दें| चमचे की मदद से लगातार चलाते हुए 5 से 10 मिनट तक पकाएं| मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक मिश्रण मावे जैसा गाढ़ा ना हो जाएं| फिर इस मिश्रण में पीसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें|

यह भी पढ़ें: काढ़ा की इस आसान रेसिपी से सुधारें अपनी सेहत, और रखें अपने शरीर को चुस्त-तंदुरुस्त, जानें इसे बनाने की विधि और हर सुबह आजमाएं।

फिर मिश्रण में पीसी हुई हरी इलाइची डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| उसके बाद एक प्लेट लेकर उसमे अच्छी तरह से घी लगाकर चिकना कर लें| फिर इस प्लेट में मिश्रण को डालकर अच्छी तरह से बर्फी की तरह फैला लें| उसके बाद मिश्रण के ऊपर बारीक कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता डालकर गार्निश कर लें| बस कलाकंद बनकर तैयार है, आप अपने मनपसंद आकार में काट लें|

- Advertisement -