लेमन मिंट मोजिटो बनाने की विधि । Lemon Mint Mojito Recipe in Hindi

लेमन मिंट मोजिटो कैसे बनायें । Lemon Mint Mojito Recipe in Hindi

नींबू, पुदीने से बनने वाला यह लेमन मिंट मोजिटो (Lemon Mint Mojito Recipe in Hindi) गर्मी के दिनों में आपको ताजगी का एहसास कराने वाला ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए ज्यादा किसी खास सामग्री की भी जरूरत नहीं होती और आप इसे बेहद ही आसानी के साथ अपने घर पर भी तैयार कर सकते हैं। इसमें पुदीना और नींबू के साथ जीरे का भी खास स्वाद होता है जो इसे और भी मनभावन बनाता है। तो, जानिए इसकी रेसिपी और अपने घर पर बनाने की कोशिश जरूर करिये।

- Advertisement -
   

आवश्यक चीजें
नींबू – 1, (8 टुकड़ों में कटा हुआ)
पुदीने के पत्ते – 12 से 15
भुना हुआ जीरा पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
पिसी हुई चीनी – 4 बड़े चम्मच
कुटी हुई बर्फ – 5 से 6 बड़े चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच
काला नमक – 1/4 छोटी चम्मच
ठंडा सोडा वाटर – आवश्यकतानुसार

लेमन मिंट मोजिटो बनाने की विधि

इस ताजगी भरे लेमन मिंट मोजिटो को आसानी से अपने घर पर बनाने के लिए सबसे पहले नींबू के 8 टुकड़े कर लीजिये और इसके बीज निकाल दीजिये। साथ ही, पुदीने की पत्तियों को भी धो लें। अब एक छोटी ओखली या जग लें इसमें पुदीने के पत्ते, नींबू के टुकड़े और 2-3 बड़े चम्मच चीनी मिलाएं।

फिर इसे मूसल या बेलन की सहायता से कूट लें। आप चीनी को अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। अब एक सर्विंग ग्लास लें, इसमें इस पिसे हुए मिश्रण को डालें। फिर नमक, जीरा पावडर, 1 बड़ा चम्मच कुटी हुई चीनी और कुटी हुई बर्फ डालें। फिर इसमें नींबू का रस मिला लें।

यह भी पढ़ें: वेजिटेबल सेवइयां बनाने की विधि

अब इसके ऊपर ठंडा सोडा वाटर डालें। इसे चम्मच से मिलाएं और फिर इसे नींबू के टुकड़े और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें। आपका ताजगी भरा एहसास देने वाला लेमन मिंट मोजिटो अब परोसने के लिए तैयार है, इसे फ्रिज में थोड़ा ठंडा करके परोसें।

- Advertisement -