शिव बीज मंत्र हिंदी में । Lord Shiva Beej Mantra in Hindi

भगवान शिव की उपासना और पूजा का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। भगवान शिव का भारतीय धार्मिक परंपरा में ‘आदिनाथ’ और ‘महादेव’ के नाम से भी सम्मान दिया जाता है। भगवान शिव को महायोगी और ध्यान के देवता के रूप में भी जाना जाता है। वे कैलाश पर्वत पर तपस्या करते हुए आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने का प्रतीक माने जाते हैं। आज यहाँ हम आपको भगवान शिव के बीज मंत्र से आपको अवगत करा रहे हैं।

- Advertisement -
   

शिव बीज मंत्र हिंदी में । Lord Shiva Beej Mantra in Hindi

शक्तिशाली शिव बीज मंत्र :
1] हौं – Houm

2] बं – Bam

3] जूं – Joom

4] ॐ – Om

शिव बीज मंत्र का विवरण :
भगवान शिव के ये बीज मंत्र बेहद ही चमत्कारी माने जाते हैं और इनका जाप भक्तों को उनकी कृपा दिलाता है। इन बीज मंत्रों के जाप से भक्त शिव जी को प्रसन्न कर बड़ी जल्दी ही उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। भगवान शिव के ये चार एक अक्षरी बीज मंत्र का जाप आप मन में जितनी बार चाहें उतनी बार और जब चाहें तब कर सकते हैं। हालाँकि सोमवार की सुबह स्नान कर इस मंत्र का जाप करना विशेष रूप से फलदायी सिद्ध होता है।

यह भी पढ़ें: भगवान परशुराम जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है, के जन्मोत्सव का हिन्दू धर्म में एक विशेष महत्व है और इस दिन को धाम-धाम के साथ मनाया जाता है। आप भी जानें इस पर्व की विशेषता और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण कथा।

भगवा शिव के इन बीज मंत्रों के जाप हेतु किसी विशेष पूजा-विधि, दिशा, आसन और माला की जरूरत नहीं होती, बस आपके मन में भगवान शिवजी के प्रति सच्ची भक्ति और श्रद्धा होना अनिवार्य है। माना जाता है की इन बीज मंत्रों का जाप करने से शिव भक्तों के मुश्किल से मुश्किल कार्य भी सिद्ध हो जाते हैं और जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती। इन मंत्रों के प्रभाव से व्यक्ति की आध्यात्मिक रूप से प्रगति होती है और दिव्य और अलौकिक ज्ञान की प्राप्ति होती है।

- Advertisement -