भगवान विष्णु मंत्र हिंदी में । Lord Vishnu Mantra lyrics in Hindi

हमारे धर्म में भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने को बड़ा ही कल्याणकारी और लाभकारी बताया गया है। खासकर अगर आप गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा करें तो आपको बेहद ही अच्छे परिणाम मिलते हैं। ऐसी मान्यता है की जो भी भगवान विष्णु की पूरी श्रद्धा और विधिपूर्वक पूजा करता है उसके सभी दुखों का अंत होता है और उसका जीवन मंगलमय बन जाता है।

- Advertisement -
   

भगवान विष्णु मंत्र हिंदी में । Lord Vishnu Mantra lyrics in Hindi

शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्
विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम् |
लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥

भगवान विष्णु मंत्र का विवरण :
विष्णु जी को इस संसार का पालनहार और संरक्षक भी कहा जाता है और जो भी उनकी आराधना करता है उसे उनकी कृपा जरूर प्राप्त होती है। ऐसी मान्यता है की गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए सबसे उपयुक्त होता है। विशेष रूप से कार्तिक, वैशाख और श्रावण के महीने में उनकी पूजा की जाए तो भगवान विष्णु बेहद ही प्रसन्न होते हैं।

यह भी पढ़ें: माता पिता की हमारे जीवन में महत्व को दर्शाता यह मंत्र एक बड़ा ही मनभावन मंत्र है जिसे सभी ही सुनना पसंद करते हैं। आप भी जानें इसका अर्थ और महत्व।

जो भी उनकी पूजा नियमित रूप से करता है उसके जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती है और उसे धन-धन्य की भी प्राप्ति होती है। कहते हैं की भगवान विष्णु के इस मंत्र के जाप करने से माता लक्ष्मी की भी कृपा आप पर बरसती है, और आपके जीवन में कोई आर्थिक समस्या नहीं आती। इस मंत्र को नियमित रूप से 108 बार जपना आपके लिए पर्याप्त और अत्यंत लाभकारी होता है।

- Advertisement -