माँ लक्ष्मी मंत्र | Maa Lakshmi Mantra in Hindi

वर्तमान युग में हरेक मनुष्य का जीवन भौतिक वस्तुओं में लीन रहता है, इच्छाएँ असीमित हो गई है। मानव को अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण नहीं है। आधुनिक युग का मानव हर समय वैभवशाली बनने का इच्छा रखता है। इन्हीं सब कारणों से मानव को अधिक से अधिक धन संपदा की जरूरत पड़ती है, इसके लिए हरेक मनुष्य को अपने योग्यता अनुसार काम करने के साथ-साथ माता लक्ष्मी के मंत्र का भी जाप करना चाहिए (Maa Lakshmi Mantra in Hindi)।

- Advertisement -
   

माँ लक्ष्मी मंत्र | Maa Lakshmi Mantra in Hindi

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

माँ लक्ष्मी मंत्र का अर्थ: हे माँ लक्ष्मी आप कमल के फूल पर विराज़मान रहती हैं। आप घर को समृद्ध बनाती हैं। आप मनुष्यों को धनवान बनाती हैं और उसके चिंताओं को दूर करती हैं, आप भाग्य विधाता हैं। हे माँ लक्ष्मी आपको हमारा नमस्कार हैं।

हमारे सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को भाग्य और धन की देवी माना जाता है, सारी दुनिया इसी रूप में उनकी पूजा करती है। ऐसा माना जाता है कि अपने दैनिक पूजा के दौरान अगर कोई भक्त माता लक्ष्मी के इस प्रभावशाली मंत्र का जाप करता है तो उसे धन और वैभव की कभी कमी नहीं होती है।

अगर किसी व्यक्ति की जिंदगी में धन संबंधी दिक्कतें होती हैं तो उसे मां लक्ष्मी के विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए, यह फलदायी होगा।माता लक्ष्मी के मंत्र का जाप शाम के समय सूर्योदय के वक्त करना होता हैं। इसका जाप करने से पहले शारीरिक रूप से स्वच्छ हो जाना होता हैं। इसके लिए सबसे पहले माता लक्ष्मी के प्रतिमा के सामने जमीन के ऊपर अपना आसन बिछा लेना होता हैं।

यह भी पढ़े: जीवन में गुरु की महत्व को समझते हुए, विद्या और ज्ञान की प्राप्ति के लिए कीजिए इस गुरु मंत्र का जाप और साथ में पाए दिल का सुकून

अब माता लक्ष्मी के चरणों में लाल फूल चढ़ाना होता हैं। इसके बाद घी का एक दीपक जलाना होता हैं। माता लक्ष्मी के इन बेहद प्रभावशाली मंत्रों का जाप करने के लिए आँख बंद करके माता का ध्यान करना होता हैं। इस मंत्र का जाप प्रतिदिन नियमित करना होता हैं। इस मंत्र का जाप तीन बार करना होता हैं। इस मंत्र का जाप लगातार एक साल करने पर घर की सारी दरिद्रता दूर हो जाती हैं और मनुष्य धनवान बन जाता हैं।

- Advertisement -