महामृत्युंजय मंत्र हिंदी में । Maha murthy jaya mantra in Hindi

महामृत्युंजय मंत्र हिंदी में । Maha murthy jaya mantra in Hindi

मृत्यु का नाम सुनते ही इंसान के मन में अजीब सा डर लगने लगता है। यह तो हम सभी अच्छी तरह से जानते है की मृत्यु अटल सत्य है। लेकिन अगर आप अकाल मृत्यु के भय से अपने आपको भयमुक्त रखना चाहते है तो आपको नियमित रूप से भगवान शिव का सबसे पसंदीदा और प्रभावशाली मंत्र महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है।

- Advertisement -
   

हिन्दू धर्म के प्रमुख ग्रंथ ऋग्वेद से लेकर यजुर्वेद तक में महामृत्युंजय मंत्र के बारे में बताया गया है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न होते है। इस मंत्र का जाप करने से इंसान रोगमुक्त और भयमुक्त हो जाता है। चलिए अब हम आपको इस महामृत्युंजय मंत्र के साथ साथ महामृत्युंजय मंत्र के जाप करने का तरीका भी बता रहे है।

महामृत्युंजय मंत्र इन हिंदी
ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।

महामृत्युंजय मंत्र जाप करने का तरीका
इस मंत्र के जाप की शुरुआत सोमवार के दिन से करना शुभ माना जाता है। इसीलिए सोमवार की सुबह जल्दी उठकर फ्रेश होने के बाद स्नान कर लें। स्नान करने के बाद साफ कपड़ें पहन लें। उसके बाद पूजा स्थल पर साफ आसन बिछा कर बैठ जाएं। अपने सामने एक चौकी पर साफ कपडा बिछाकर कपड़ें के ऊपर भगवान शिव की मूर्ति या फोटो को रख लें।

यह भी पढ़ें: माँ दुर्गा के ही पहले स्वरुप को हम सभी माँ शैलपुत्री के नाम से जानते हैं। माँ शैलपुत्री के इस मंत्र का जाप करने से आपकी मानसिक, शारीरिक, और आर्थिक समस्याओं का अंत होता है।

भगवान शिव की मूर्ति के सामने दीपक और धूप बत्ती जलाने के बाद पुष्प, फल और मिठाई अर्पित करें। भगवान शिव की आरती और चालीसा करने के बाद हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से जल्द भगवान शिव की कृपा आप पर बरसती है और आपका जीवन सुखमय बनता है।

- Advertisement -