महागौरी मंत्र हिंदी में । Mahagauri mantra in Hindi

महागौरी मंत्र हिंदी में । Mahagauri in Hindi

नवरात्री का आठवां दिन माँ के आठवें स्वरूप महागौरी माता को समर्पित होता है। इस दिन माँ महागौरी की पूजा अर्चना के साथ साथ कन्या पूजन भी किया जाता है। ऐसा माना जाता है की महागौरी माता की उपासना करने से माँ के सभी स्वरूपों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जो भी पुरुष या महिला सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से महागौरी मंत्र का जाप करता है, उस इंसान की जिंदगी में आने वाले सभी कष्ट और दुखो को माँ महागौरी दूर करके जीवन सुखमय बनाती है।

- Advertisement -
   

चलिए अब हम आपको महागौरी मंत्र में जानकारी देने के साथ साथ इस मंत्र के जाप का तरीका भी बता रहे है। रोजाना इस मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख और समृद्धि प्राप्त होती है।

महागौरी मंत्र इन हिंदी
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ महागौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

महागौरी मंत्र की जप विधि
नवरात्री के आठवें दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर घर की साफ सफाई और फ्रेश होने के बाद स्नान कर लें। स्नान करने के बाद स्वच्छ कपड़ें पहन लें। फिर साफ आसन बिछा कर बैठ जाएं और अपने सामने एक चौकी पर साफ सफेद कपडा बिछा कर रख लें। कपड़ें के ऊपर माता की मूर्ति या फोटो को रख लें। माता के सामने दीपक और धूप बत्ती जला दें।

यह भी पढ़ें: भगवान शिव का यह मंत्र किसी भी व्यक्ति की अकाल मृत्यु के संकट को टाल देता है, इसके जाप से व्यक्ति सभी रोगों और भय के कारकों से खुद को मुक्त महसूस करता है, आप भी जानें यह शक्तिशाली मंत्र।

माता को सफेद रंग पसंद होता है इसीलिए माता को सफेद रंग के पुष्प और फल अर्पित करें। माता का कुमकुम से तिलक करें और माता को काले चने का भोग लगाएं। माँ महागौरी की आरती करें। आरती के बाद हाथ में तुलसी की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। जाप पूर्ण होने के बाद दोनों हाथ जोड़कर माँ से अपनी मनोकामना जल्द पूर्ण होने की कामना करें।

- Advertisement -