इडली खाने के शौकीन लोगों के लिए झटपट से तैयार होने वाला ‘रवा इडली’ एक अच्छा विकल्प है, आइए आज इसे बनाना सीखते है

रवा इडली बनाने की विधि | Rava Idli Recipe in Hindi

रवा इडली झटपट से तैयार होने वाला एक स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है। यह भाप से तैयार होने वाला एक सुपाच्य भोजन भी है। यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। यह शाम के समय हल्का भोजन करने के लिए बढ़िया डिश है। इसे बनाना एक आसान काम है। इसे हरी चटनी के साथ खाने में ज्यादा मज़ा आता है। चलिए अब इस रेसिपी को बनाने की विधि बताते है।

- Advertisement -
   

आवश्यक चीज़ें
हरी मटर – 3 चम्मच
बीन्स – 3 चम्मच बारीक कटी हुई
फूलगोभी – 3 चम्मच बारीक कटी हुई
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – आवश्यकता अनुसार
जीरा – 1 छोटा चम्मच
फ्रूट सॉल्ट – 1/2 चम्मच
तेल – आवश्यकता अनुसार
सरसों – 1/4 चम्मच
सूजी / रवा – 1 कप
दही – 1 कप
पानी – ज़रुरत के अनुसार
गाजर – 3 चम्मच बारीक कटी हुई
शिमला मिर्च – 3 चम्मच बारीक कटी हुई

रवा इडली बनाने की विधि

एक बड़ा प्याला लीजिए। इसमें सूजी को निकाल लीजिए। इसमें दही, गाजर, शिमला मिर्च, हरे मटर, बीन्स, फूलगोभी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा और पानी डालें। इसे अच्छी तरह मिलाकर मध्यम गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इसे दस मिनट के लिए रहने दें। फिर इस घोल में फ्रूट सॉल्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस बीच, एक पैनकेक तवा गरम करें। इस पर तेल की कुछ बूंदे डालें।

यह भी पढ़े: ठण्ड के मौसम में सब्जी के साथ पराठा खाना ज्यादा अच्छा होता है, तो आइए आज बेसन पराठा बनाते है कुछ नए अंदाज में

फिर इसमें राई डालें। अब सांचे को तैयार घोल से भर दें। उस पर लाल मिर्च पाउडर छिड़कें। इसी तरह सभी सांचों को भर लें। पैन को ढक्कन से ढक दें। इसे धीमी आंच पर तीन मिनट तक पकाएं। फिर इसे पलट दें और तेल की कुछ बूंदे डालें। इसे दूसरी तरफ से भी पका लें। पकने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें। इस तरह रवा इडली बनकर तैयार है। इसे खुद भी खाए और अपने परिवार को भी खिलाए।

- Advertisement -