ठण्ड के मौसम में सब्जी के साथ पराठा खाना ज्यादा अच्छा होता है, तो आइए आज बेसन पराठा बनाते है कुछ नए अंदाज में

बेसन पराठा बनाने की विधि | Besan Paratha Recipe in Hindi

बेसन पराठा ठण्ड के मौसम के लिए एक बेहतरीन व्यंजन है। यह एक हेल्दी रेसिपी है। इसे तैयार करना बड़ा ही आसान काम है। इसे बनाने की ज्यादातर सामग्री घर पर ही उपलब्ध होती है। इसे सुबह के नाश्ते या शाम के भोजन के लिए अच्छा भोजन माना जाता है। इसे पकाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। तो चलिए अब इस रेसिपी को बनाते है।

- Advertisement -
   

आवश्यक चीज़ें
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
पुदीना पाउडर – 1 चम्मच
हींग – एक चुटकी
चाट मसाला – 1 चम्मच
तेल – सेकने के लिये
गेहूँ का आटा – ज़रुरत के अनुसार
बेसन – 1 कप
नमक – स्वादानुसार
अजवाइन – 1/4 छोटा चम्मच

बेसन पराठा बनाने की विधि

एक बड़ा कटोरा ले। इसमें बेसन रखे। इसमें नमक, अजवाइन, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, पुदीना पावडर, हींग, चाट मसाला और तेल डालें। इसे हाथ से अच्छी तरह मिला कर एक जैसा मिश्रण तैयार कर लीजिये। अब आटे से मध्यम नरम आटा गूंथिये और उसी गुथे हुए आटे से बड़े पेड़े के आकार का गोला बना लीजिये।

अब इस पेड़ा को बेलकर छोटा पराठा बना लें। तैयार बेसन को बीच में डालें। इसके किनारों को मिलाकर पराठे को अच्छी तरह से सील कर दें। पराठे को उँगलियों की सहायता से फैलाइये ताकि भरा हुआ मिश्रण पराठे में समान रूप से फैल जाय। फिर इसे बेलकर पराठा तैयार कर लें। इस बीच, एक तवा गरम करें।

यह भी पढ़े: साबूदाना चिल्ला स्वाद में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभदायक है, आइए आज इसे बनाना सीखते है

इसे तेल से चिकना कर लें। तैयार पराठे को उस पर रखें और एक तरफ सेंक लें। हल्का ब्राउन होने पर इसे पलट दीजिए। दोनों तरफ तेल लगाकर धीमी आंच पर पकाएं। पराठे को क्रिस्पी बनाने के लिए पकते समय दबाएं। एक बार हो जाने के बाद, इसे एक प्लेट में रख ले। इस तरह बेसन का पराठा बनकर तैयार है।

- Advertisement -