महाशिवरात्रि मंत्र हिंदी में । Mahashivratri Mantra in Hindi

महाशिवरात्रि मंत्र हिंदी में । Mahashivratri Mantra in Hindi

महाशिवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म के लिए बेहद खास होता है। ऐसा कहा जाता है की महाशिवरात्रि के पर्व की रात्रि में भगवान शिव और पार्वती पृथ्वी पर आते है। जो भी भक्त पूर्ण श्रद्धा और सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है भगवान्अ शिव और पार्वती उनकी इच्छा पूर्ण करते है।

महाशिवरात्रि के बारे में तो सभी अच्छी तरह से जानते है लेकिन महाशिवरात्रि मंत्र के बारे में काफी कम इंसान जानते है। चलिए आज हम आपको महाशिवरात्रि मंत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है। महाशिवरात्रि के दिन और रात में इस मंत्र का जाप करने से बहुत जल्द भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

- Advertisement -

महाशिवरात्रि मंत्र इन हिंदी

ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्व: भुव: भू: ॐ स: जूं हौं ॐ!!

महाशिवरात्रि मंत्र का जाप करने का तरीका
महाशिवरात्रि मंत्र का जाप शुरू करने से पहले सबसे पहले सुबह उठ कर स्नान कर लें। उसके बाद शिवलिंग के ऊपर दूध, बेल पत्र और धतूरे के फूल इत्यादि को अर्पित करना चाहिए। उसके बाद महाशिवरात्रि मंत्र का जाप शुरू करना चाहिए।

अगर आप इस मंत्र का जाप घर पर करना चाहते है तो सबसे पहले पूजा स्थल पर भगवान शिव की फोटो या मूर्ति के सामने बैठ जाएं। उसके बाद दीपक और धूपबत्ती को जला दें। फिर हाथो में रुद्राक्ष की माला लेकर महाशिवरात्रि मंत्र का जाप करें।

यह भी पढ़ें: महामृत्युंजय मंत्र के फायदे हिंदी में

महा शिवरात्रि मंत्र का जाप करने से बहुत जल्द भगवान शिव आपसे प्रसन्न होते है और आपके जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करके आपका जीवन सुखमय बनाते है।

- Advertisement -