मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी हिंदी में | Manchurian gravy recipe in Hindi

मंचूरियन ग्रेवी कैसे बनायें | Manchurian gravy recipe in Hindi

आज के समय में शायद ही कोई इंसान हो जिसे मंचूरियन ग्रेवी की रेसिपी के बारे में जानकारी ना हो| बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को मंचूरियन ग्रेवी (Manchurian gravy recipe in Hindi) काफी ज्यादा पसंद होती है|

- Advertisement -
   

मंचूरियन ग्रेवी बनाने के लिए जरुरी सामान
आधा प्याज बारीक कटा हुआ, आधा चम्मच अदरक का पेस्ट, एक बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, चार चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच काली मिर्च पॉउडर, थोड़ा सा बारीक घिसा हुआ अदरक, चार बारीक कटी हुई लहसुन की काली, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, दो चम्मच विनेगर, दो चम्मच सोया सॉस, दो चम्मच टोमैटो सॉस, एक चम्मच चिली सॉस, तेल और नमक

मंचूरियन ग्रेवी बनाने का तरीका और विधि

मंचूरियन ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लेकर गर्म होने के लिए रख दें| फिर कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें| लगभग आधा मिनट पेस्ट को भून लें| उसके बाद कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर भून लें|

जब प्याज भूनकर गोल्डन ब्राउन हो जाएं| तब कड़ाही में बारीक कटी हुई शिमला मिर्च डालकर फ्राई कर लें| फिर कड़ाही में विनेगर, सोया सॉस, चिली सॉस और टोमैटो सॉस डालकर मिक्स कर लें| सब चीजों को मिक्स करते हुए एक मिनट तक पकाएं| फिर एक कप पानी लेकर उसमे दो चम्मच कॉर्न फ्लोर डालकर गुठली रहित घोल बना लें|

यह भी पढ़ें: पंजाबी कढ़ी बनाने की विधि

फिर इस घोल को कड़ाही डाल कर अच्छी तरह से मिलाते हुए पकाएं| लगभग दो से तीन मिनट चलाते हुए पकाएं| जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाएं तब गैस बंद कर दें| स्वादिष्ट मंचूरियन ग्रेवी बन कर तैयार हो गई है| गरमा गर्म मंचूरियन को फ्राइड राईस, जीरा राईस और नूडल्स के साथ सर्व करें|

- Advertisement -