मंगलम् भगवान विष्णु शादी मंत्र । Mangalam Bhagwan Vishnu wedding Mantra in Hindi

हिंदुत्व के अनुसार भगवान विष्णु को इस संसार का पालनहार और संरक्षक माना जाता है। उन्हें इस संसार से सभी राक्षसी शक्तियों का विनाश करने वाले के रूप में भी जाना जाता है। विवाह इत्यादि शुभ कार्य में भी उनका आशीर्वाद बहुत ही बड़ा महत्व रखता है। इसलिए हर विवाह जैसे शुभ कार्य में आप उनकी स्तुति जरूर सुनेंगे। उनका यह मंत्र भी उनके गुणों को दर्शाता है।

- Advertisement -
   

मंगलम् भगवान विष्णु शादी मंत्र । Mangalam Bhagwan Vishnu wedding Mantra in Hindi

मंगलम् भगवान विष्णु मंगलम् गरुड़ ध्वज।
मंगलम् पुंडरीकाक्ष मंगलाय तनो हरी।।

मंगलम् भगवान विष्णु शादी मंत्र का विवरण :
वैसे तो शादी में इस मंत्र को आप ज्यादा सुनेंगे। हालाँकि इस मंत्र का किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पूर्व जाप करना हमारे उस कार्य की सफलता को निश्चित करता है। आपको भी अपने किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पूर्व इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इस मंत्र में भगवान विष्णु का गुणगान किया गया है, आइये जानें इसका अर्थ।

भगवान विष्णु का यह मंत्र उनकी स्तुति करता है और बताता है की उनकी स्तुतु करना हमारे लिए मंगलमय है। यह कहता है की भगवान विष्णु जो गरुड़ चिन्ह वाले ध्वज के वाहक हैं, जिनकी कमल की भांति आँखें हैं, और जो इस संसार के सभी दुखों को हरने वाले हैं, हम उनका कोटि-कोटि नमन करते हैं, और कामना करते हैं की वो हमारे कार्य को शुभ और सफल बनायें।

यह भी पढ़ें: अगर मंगलवार को इन मंगल मंत्रों का जाप करेंगे तो अपने जीवन में पाएंगे आश्चर्य करने वाले बदलाव और सुख समृद्धि का योग, जानें इस मंगल मंत्र के बारे में और इसके लाभ।

अगर आप चाहें तो इस मंत्र का जाप आप प्रतिदिन भी कर सकते हैं। हर दिन इस मंत्र के जाप करने से आपको आपके जीवन में सुख, धन-संपदा, अच्छा स्वास्थ्य और हर कार्य में सफलता मिलती है।

- Advertisement -