मसाला इडली रेसिपी हिंदी में | Masala idli recipe in Hindi

मसाला इडली रेसिपी कैसे बनायें | Masala idli recipe in Hindi

इडली साउथ इंडिया की सबसे पसंदीदा डिशेज में से एक है| चलिए आज हम आपको मसाला इडली (Masala idli recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

मसाला इडली बनाने के लिए जरुरी सामान
पाँच या छह इडली, आधा चम्मच राई, छह करी पत्ता, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, दो लम्बाई में कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच विनेगर, आधा चम्मच हल्दी पॉउडर, एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, एक चम्मच चिली सॉस, तेल और नमक

मसाला इडली बनाने का तरीका

मसाला इडली बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में इडली को अपनी पसंद के आकार में काट लें| फिर एक बाउल में लाल मिर्च पॉउडर, हल्दी पॉउडर, चिली सॉस और स्वादनुसार नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिला लें| बाउल में छोटे छोटे टुकड़ो में कटी हुई इडली डालकर मिक्स कर लें|

उसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में इडली के टुकड़े डाल दें| करछी की मदद से इडली के टुकड़ो को मध्यम आँच पर फ्राई कर लें| जब इडली के टुकड़ें अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं तब उन्हें एक प्लेट में निकाल लें| फिर एक पैन में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब पैन में राई डाल दें|

यह भी पढ़ें: मैगी मसाला रेसिपी हिंदी में

जब राई भून जाएं तब पैन में जीरा, बारीक कटी हुई प्याज, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भून लें| उसके बाद पैन में फ्राई इडली के टुकड़ें डालकर मिक्स कर लें| गैस बंद कर दें और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर मिला लें| स्वादिष्ट मसाला इडली बनकर तैयार हो गई है| मसाला इडली को प्लेट में निकाल कर टोमैटो सॉस और चिली सॉस के साथ सर्व करें|

- Advertisement -