मावा गुंजिया रेसिपी हिंदी में | Mawa gujiya recipe in Hindi

मावा गुंजिया कैसे बनायें | Mawa gujiya recipe in Hindi

बाजार में आपको अलग अलग प्रकार की गुजिया देखने को मिल सकती है| चलिए आज हम आपको मावा गुजिया (Mawa gujiya recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

मावा गुंजिया रेसिपी हिंदी में

मैदादो कप
मावा100 ग्राम
काजूएक चम्मच
चिरोंजीएक चम्मच
किशमिशएक चम्मच
कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियलदो चम्मच
हरी इलायची4
बूराआधा कप
घीजरुरत के अनुसार

मावा गुजिया बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बाउल में मैदा और चौथाई कप घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| फिर उसके बाद बाउल में थोड़ा थोड़ा गुनगुना पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें| गूंथे हुए आटे को 20 मिनट के लिए ढककर रख दें| एक कड़ाही में मावा डालकर गर्म होने के लिए रख दें| लगातार चलाते हुए मावे को मध्यम आंच पर भूनें|

जब मावा भून कर हल्का ब्राउन हो जाएं तब गैस को बंद कर दें| जब मावा ठंडा हो जाएं तब मावे में बारीक कटे हुए बादाम, काजू, सूखा नारियल, किशमिश, पीसी हुई हरी इलायची और बूरा डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें| गूंथे हुए आटे को दोबारा हल्का सा गूंथ लें|

फिर गूंथे हुए आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर छोटी लोई बना लें| लोई को चकले बेलन की मदद से पतला बेल लें फिर गुजिया बनाने के सांचे के ऊपर बेली हुई पूरी को रखें| उसके बाद पूरी के ऊपर एक या डेढ़ चम्मच मावे वाला मिश्रण डाल दें| पूरी के किनारे पर थोड़ा सा पानी लगाकर सांचे को बंद कर दें|

एक्स्ट्रा मैदा को निकाल दें| सांचे को खोलें और गुजियां को किसी कपड़ें से ढककर रख दें| इसी तरह से बचे हुए मिश्रण से गुजिया तैयार कर लें| एक कड़ाही में गुजिया तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में गुजिया डाल दें|

यह भी पढ़ें: स्वादिष्ट मटर परांठा रेसिपी हिंदी में

गुजिया को अलट पलट करके सुनहरा होने तक तल लें| गुजिया को एक प्लेट में निकाल लें| बची हुई गुजिया को इसी तरह से तल लें| स्वादिष्ट मावे की गुजिया बनकर तैयार है|

- Advertisement -