स्वादिष्ट मटर परांठा रेसिपी हिंदी में | Delicious Matar ka paratha recipe in Hindi

स्वादिष्ट मटर परांठा कैसे बनायें | Delicious Matar ka paratha recipe in Hindi

आलू और मूली के परांठे तो आपने बहुत बार खाएं होंगे आज अपने परिवार के लिए बनाए स्वादिष्ट मटर के परांठे (Delicious Matar ka paratha recipe in Hindi)| चलिए आज हम आपको मटर के परांठे बनाने की रेसिपी बताते है|

- Advertisement -
   

स्वादिष्ट मटर परांठा रेसिपी हिंदी में

हरी मटर के दानेएक कप
गेंहू का आटादो कप
अजवाइनचौथाई चम्मच
धनियाँ पॉउडरएक चम्मच
सौंफएक चम्मच
जीराएक चम्मच
हरी मिर्चदो
अदरकएक इंच बड़ा
लहसुन की कली5
हींगदो चुटकी
बेसनदो चम्मच
अमचूर पॉउडरएक चम्मच
लाल मिर्च पॉउडरचौथाई चम्मच
हल्दी पॉउडरचौथाई चम्मच
गरम मसालाआधा चम्मच
बारीक कटा हुआ हरा धनियाँएक चम्मच
तेलजरुरत के अनुसार
नमकस्वादनुसार

मटर परांठा बनाने का तरीका

मटर परांठा बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी के जार में सौंफ, जीरा और धनियाँ पॉउडर डालकर महीन पीस लें| उसके बाद जार में मटर के दाने, हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा और लहसुन की कली डालकर पीस लें| एक कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा और हींग डालकर भून लें|

फिर कड़ाही में बेसन डालकर भून लें| जब बेसन अच्छी तरह से भून जाएं तब कड़ाही में अमचूर पॉउडर, लाल मिर्च पॉउडर और हल्दी पॉउडर डालकर भूनें| लगभग दो मिनट पकाने के बाद कड़ाही में पीसी हुई मटर, गरम मसाला और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं|

फिर बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर तीन मिनट तक भूनें गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें| एक बाउल में गेंहू का आटा, अजवाइन और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें| पानी की मदद से आटा गूंथ कर 10 मिनट के लिए रख दें| फिर आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें| लोई को थोड़ा सा बड़ा लें और लोई में एक या दो चम्मच मटर वाला मिश्रण डालकर लोई को बंद कर दें|

यह भी पढ़ें: चिरोटे बनाने की विधि

सूखे आटे की मदद से परांठे को बेल लें| बेलें हुए परांठे को गर्म तवे पर डाल दें| दोनों तरफ तेल लगाकर परांठे को अच्छी तरह से सेक लें| जब परांठा सिक जाएं तब उसे प्लेट में निकाल लें| स्वादिष्ट मटर परांठा बनकर तैयार है| मटर परांठो को दही, अचार या मनपसन्द सब्जी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -