मेयोनीज रेसिपी हिंदी में | Mayonnaise recipe in Hindi

मेयोनीज रेसिपी कैसे बनायें | Mayonnaise recipe in Hindi

मेयोनीज बच्चो को बहुत ज्यादा पसंद होती है| आज हम आपको घर पर मेयोनीज बनाने की रेसिपी बता रहे है| मेयोनीज बनाने के दो तरीके है पहला है दूध से मेयोनीज (Mayonnaise recipe in Hindi) बनाना और दूसरा है क्रीम से मेयोनीज बनाना| नीचे हम आपको दूध से मेयोनीज बनाने का तरीका बता रहे है|

- Advertisement -
   

मेयोनीज बनाने के लिए जरुरी सामान
लगभग चौथाई कप फूल क्रीम दूध, एक कप वेजीटेबल ऑयल, आधा चम्मच नमक, चौथाई चम्मच बारीक पिसा हुआ काली मिर्च पॉउडर, आधा चम्मच सरसों का पाउडर, एक चम्मच बारीक पीसी हुई चीनी, दो चम्मच विनेगर

मेयोनीज बनाने की विधि

मेयोनीज बनाने के लिए सबसे पहले दूध, वेजिटेबल ऑयल को ठंडा होने के लिए फ्रिज में लगभग एक घंटे के लिए रख दें| जब दूध ठंडा हो जाएं तब मिक्सी के जार में दूध, बारीक पीसी हुई चीनी, काली मिर्च पॉउडर, सरसो का पॉउडर और आधा कप वेजिटेबल ऑयल डालकर चला दें|

लगभग एक मिनट चलाने के बाद जार में चौथाई कप तेल डालकर फिर चला दें| लगभग दो से तीन मिनट तक चलाने के बाद चौथाई कप ऑयल और विनेगर डालकर फिर चला दें| मिश्रण को तब तक रुक रुक कर चलाएं जब तक मिश्रण गाढा़ ना हो जाएं| मिश्रण को गाढ़ा होने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लग सकता है|

यह भी पढ़ें: पनीर कोरमा रेसिपी हिंदी में

जब मिश्रण गाढ़ा हो जाएं तब उसे एक बाउल में निकाल लें| बस घर में बनी स्वादिष्ट मेयोनीज बन गई है| स्वादिष्ट मेयोनीज को ब्रेड या सेंडविच या मोमोज इत्यादि के साथ सर्व करें| बची हुई मेयोनीज को फ्रिज में रख लें| इस मेयोनीज का उपयोग आप एक हफ्ते तक कर सकते है|

- Advertisement -