मेडिटेशन मंत्र हिंदी में । Meditation mantra in Hindi

मेडिटेशन मंत्र हिंदी में । Meditation in Hindi

वर्तमान में अधिकतर इंसान किसी ना किसी प्रकार के मानसिक तनाव से पीड़ित है। मानसिक तनाव से बाहर निकलने के लिए और अपने दिमाग को शांत रखने के लिए इंसान मेडिटेशन का सहारा लेता है। मेडिटेशन के अलग अलग तरीके देखने को मिलते है लेकिन मंत्र मेडिटेशन को सबसे ज्यादा असरदायक माना जाता है।

अकसर इंसान के मन कुछ ऐसे विचार बार बार आते है जो दिमाग और मन को विचलित करते है, ऐसे सभी विचारो को समाप्त करने के लिए मंत्र मेडिटेशन लाभकारी है। चलिए अब हम आपको मेडिटेशन के मंत्र और मंत्र मेडिटेशन करने का तरीका नीचे बता रहे है।

- Advertisement -

मेडिटेशन मंत्र इन हिंदी
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्

मंत्र मेडिटेशन करने का तरीका
मंत्र मेडिटेशन आप सुबह और शाम को कर सकते है लेकिन सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है। सुबह जल्दी उठ कर किसी ऐसे स्थान का चयन करें जहाँ शांति हो और आपको डिस्टर्ब करने वाला कोई ना हो। मेडिटेशन के लिए गार्डन या ऐसी जगह का चयन करें जहाँ ताज़ी हवा आती हो। उसके बाद उस स्थान पर साफ कपडा बिछा कर बैठ जाएं।

उसके बाद ऊपर बताए गए मंत्र का जाप गहरी और लम्बी सांस लेते और छोड़ते हुए बोलें। ख्याल रखें की मंत्र का जाप आपको मन में या बहुत धीमी आवाज में करना है। आप अपनी सुविधा के अनुसार जाप करें अर्थात पाँच मिनट और दस मिनट। शुरुआत में आपका मन भटकता है लेकिन जब आप नियमित रूप से मंत्र मेडिटेशन को करते यही तो जल्द आपका मन भटकना बंद हो जाता है।

यह भी पढ़ें: माता गौरी अपने सभी भक्तों को अपनी संतान की तरह मानती हैं, और जो भी उनकी पूजा अर्चना करता हैं उसपर वह अपना आशीर्वाद सदैव बनाये रखती हैं। माँ के आशीर्वाद से आपके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, जानें माता को प्रसन्न करने वाला यह मंत्र।

मंत्र मेडिटेशन के फायदे
1 – नियमित रूप से मंत्र मेडिटेशन करने से दिमाग को भटकाने वाले विचार आने समाप्त हो जाते है।
2 – मंत्र मेडिटेशन से तनाव से जल्द मुक्ति मिलती है।
3 – अगर आप अपने दिमाग को शांत रखना चाहते है तो नियमित रूप से मंत्र मेडिटेशन करें।

- Advertisement -