मेथी थेपला रेसिपी कैसे बनायें | Methi thepla recipe in Hindi
मेथी थेपला (Methi thepla recipe in Hindi) को गुजरात में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। चलिए आज हम आपको मेथी थेपला बनाने की रेसिपी बता रहे है।
[table id=17 /]
मेथी थेपला बनाने का तरीका
मेथी थेपला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटा और बेसन को छान लें। उसके बाद बाउल में लाल मिर्च पॉउडर, हल्दी पॉउडर, तिल, अजवायन, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक घिसा हुआ अदरक और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। मेथी को पानी से अच्छी तरह से धोने के बार डंठल निकाल दें।
उसके बाद मेथी के पत्तो को बारीक काट लें। फिर बाउल में बारीक कटे हुए मेथी के पत्ते डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर बाउल में दही डालकर मिक्स कर लें। फिर बाउल में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। गूंथे हुए आटे को पांच मिनट के लिए ढककर कर रख दें। फिर हाथ को चिकना करके आटे को दोबारा गूंथ लें। तवा लेकर गर्म होने के रख दें।
यह भी पढ़ें: लहसुन चटनी रेसिपी हिंदी
आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें। सूखे आटे की मदद से लोई को परांठे के रूप में बेल लें। बेलें हुए थेपले को गर्म तवे पर डाल दें। जब थेपला थोड़ा सख्त हो जाएं तब दोनों तरफ तेल लगा लें। थेपले को दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेक लें। थेपले को प्लेट में निकाल लें। स्वादिष्ट मेथी थेपला तैयार है। मेथी थेपले को अचार और दही के साथ सर्व करें।








