मुंडन संस्कार मंत्र हिंदी में । Mundan Sanskar Mantra in Hindi

मुंडन संस्कार हिन्दू धर्म का एक प्राचीन संस्कार है जिसमें बच्चे के सिर के बालों की मुड़वान या निकालने की रस्म की जाती है। यह संस्कार आमतौर पर बच्चे के जन्म के बाद की एक किस्म की पूजा और आराधना होती है। मुंडन संस्कार के दौरान मंत्र का जाप किया जाता है और बच्चों के बाल हटाए जाते हैं। माना जाता है की बच्चों के पहले बालों में उनके पिछले जन्म के कर्म का दोष होता है, इसी वजह से मुंडन की प्रक्रिया को बेहद ही महत्व दिया जाता है।

- Advertisement -
   

मुंडन संस्कार मंत्र हिंदी में । Mundan Sanskar Mantra in Hindi

ॐ येन पूषा बृहस्पतेः, वयोरिन्द्रस्य चावपत।
तेन ते वपामि ब्रह्मणा, जीवतवे जीवनाय, दीर्घायुष्टवाय वर्चसे।

मुंडन संस्कार मंत्र का विवरण :
मुंडन की प्रक्रिया के दौरान इस मंत्र का जाप किया जाता है। इस मंत्र के माध्यम से मुख्य तौर पर शिशु के अच्छे स्वास्थ्य, अच्छे जीवन और दीर्घायु होने की कामना की जाती है। मुंडन संस्कार की विधि को सही से पूर्ण के लिए किसी पंडित या ब्राह्मण की सहायता लेना उचित होता है। मुंडन से पूर्व एक पूजा का आयोजन किया जाता है और यज्ञ इत्यादि किया जाता है। इसमें पंडित या ब्राह्मण द्वारा मंत्र का जाप किया जाता है और तत्पश्चात शिशु के सर का मुंडन किया जाता है।

यह भी पढ़ें: मुक्ति अर्थात मोक्ष की चाह हर व्यक्ति को होती है, आज हम आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बता रहे हैं जिसके जाप से आप मोक्ष के मार्ग पर खुद को ले जा सकते हैं। जानें यह खास मंत्र और करें इसका जाप।

मुंडन संस्कार उचित मंत्र और विधि से करने से बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रोत्साहन मिलता है। यह संस्कार शिशु को शुभ और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। ऐसा भी कहा जाता है की मुंडन संस्कार मंत्र का जाप करने से शिशु के जीवन में सफलता और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इस संस्कार के द्वारा बच्चे का शारीरिक स्वास्थ्य बढ़ता है और उनके दीर्घायु होने की कामना की जाती है।

नोट: मुंडन संस्कार एक बेहद ही जटिल और कई विधि विधाओं के साथ की जाने वाली पूजा है जिसमें इस मंत्र के अलावा भी कई मंत्रों का जाप किया जाता है। उचित यही होगा की आप मुंडन संस्कार के लिए किसी पुरोहित या पंडित की मदद ले।

- Advertisement -