नरसिंह मंत्र हिंदी में । Narasimha mantra in Hindi

नरसिंह मंत्र हिंदी में । Narasimha mantra in Hindi

भगवान विष्णु ने अलग अलग समय पर धरती पर अवतार लिया है। भगवान विष्णु ने पाँचवां अवतार नरसिंह भगवान के रूप में लिया था। नरसिंह भगवान को विष्णु भगवान का सबसे उग्र अवतार माना जाता है। भगवान नरसिंह की उपासना सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से करने से मानसिक और शारीरिक बल प्राप्त होने के साथ साथ जीवन में आ रही सभी बाधाएं बहुत जल्द दूर हो जाती है।

- Advertisement -
   

चलिए अब हम आपको नरसिंह भगवान के सबसे प्रभावशाली और चमत्कारिक मंत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है। नीचे बताए जा रहे मंत्र का जाप रोजाना करने से जीवन में आ रहे सभी कष्ट दूर होने के साथ साथ जीवन सुखमय बनता है।

नरसिंह मंत्र इन हिंदी
ॐ श्री लक्ष्मीनृसिंहाय नम:

नरसिंह मंत्र के जाप का तरीका
नरसिंह मंत्र का जाप करने की शुरुआत मंगलवार या शनिवार के दिन से करनी चाहिए। सुबह जल्दी उठ स्नान करके साफ कपड़ें पहन लें। फिर साफ जगह पर साफ आसन बिछा लें। अपने सामने एक चौकी पर साफ कपडा बिछा लें। चौकी के ऊपर नरसिंह भगवान और लक्ष्मी माता की फोटो या मूर्ति रख लें।

तांबे के लौटे में जल भरकर चौकी पर रख दें। नरसिंह भगवान और लक्ष्मी माता की फोटो के सामने दीपक और धूप बत्ती जलाने के बाद तिलक करें। फिर पुष्प, फल और मिठाई अर्पित करें। माता लक्ष्मी और नरसिंह भगवान की उपासना करें। उसके बाद हाथ में तुलसी की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें।

यह भी पढ़ें: कहते हैं जो भी साईं बाबा की शरण में जाता है और उसकी पूरी श्रद्धा से पूजा करता है उसका जीवन का कल्याण हो जाता है। आप भी जानें साईं बाबा के इस कष्ट निवारण मंत्र को और अपने जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति पाएं।

जाप पूर्ण होने के बाद हाथ जोड़कर अपने जीवन आ रहे कष्टों को दूर करने और जीवन को सुखमय बनाने की कामना करें। तांबे के लौटे में रखें हुए जल का छिड़काव पूरे घर में कर दें ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है।

- Advertisement -