नवरत्न कोरमा रेसिपी हिंदी में | Navratan korma recipe in Hindi

नवरत्न कोरमा कैसे बनायें | Navratan korma recipe in Hindi

नवरत्न कोरमा को नौ खास चीजों से बनाया जाता है| नवरत्न कोरमा (Navratan korma recipe in Hindi) खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होता है| चलिए आज हम नवरत्न कोरमा बनाने की रेसिपी बताते है|

- Advertisement -
   

नवरत्न कोरमा बनाने के लिए जरुरी सामान
50 ग्राम पनीर, 10 काजू, चौथाई कप मखाने, चौथाई कप अन्नानास के टुकड़े, एक गाजर, 8 बींस, चौथाई कप मटर के दाने, चौथाई कप बारीक कटी हुई गोभी, एक चम्मच किशमिश, एक प्याज, एक हरी मिर्च, एक इंच अदरक का टुकड़ा, दो टमाटर, घी, तेज पत्ता, चार लौंग, तीन हरी इलायची, दालचीनी का एक टुकड़ा, आधा चम्मच धनियां पॉउडर, चौथा चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा कप मावा, चौथाई कप क्रीम, आधा चम्मच चीनी और नमक

नवरत्न कोरमा बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बर्तन में पानी और लंबाई में कटी हुई प्याज डालकर तीन मिनट के लिए उबाल लें| उबली हुई प्याज को छलनी में छान लें| जब प्याज ठंडी हो जाएं तब एक मिक्सी के जार में प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालकर महीन पीस कर पेस्ट बना लें| उसके बाद सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें|

फिर एक बाउल में सभी सब्जियों को लगभग एक इंच के टुकड़ों में काट लें| एक बर्तन में पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| बर्तन में चौथाई चम्मच नमक और कटी हुई सभी सब्जियों को डाल दें| जब सब्जी मुलायम हो जाएं तो छलनी में सब्जियों को छान लें| एक नॉनस्टिक तवे में थोड़ा सा मक्खन डालकर गर्म होने के लिए रख दें|

जब मक्खन पिघल जाएं तब पनीर के छोटे चौकोर टुकड़ें करके डाल दें| पनीर के टुकड़ो को हल्का सा भून कर प्लेट में निकाल लें| उसके बाद मखाने और काजू भी भून लें| एक कड़ाही में दो चम्मच घी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब घी गर्म हो जाएं तब कड़ाही में तेज पत्ता, लौंग, इलायची, और दालचीनी डालकर भून लें|

उसके बाद कड़ाही में प्याज और अदरक का पेस्ट डालकर फ्राई कर लें| जब प्याज भून जाएं तब कड़ाही में धनियाँ पॉउडर, लाल मिर्च पॉउडर और गरम मसाला डालकर दो मिनट तक भूनें| उसके बाद टमाटर का पेस्ट डालकर पकाएं| मसाले को तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल ना छोड़ दें| उसके बाद मावा डालकर एक मिनट तक भूनें| फिर एक कप पानी और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: सूजी बेसन चीला बनाने की विधि

कड़ाही में उबली सब्जियाँ डालकर दो मिनट पकाएं| फिर क्रीम, पनीर, अनानास, मखाने, किशमिश, काजू और चीनी डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिलाते हुए एक मिनट तक पकाएं| गैस बंद कर दें नवरत्न कोरमा बनकर तैयार है| नवरत्न कोरमा को रोटी या पूरी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -