नींबू पानी रेसिपी हिंदी में | Nimbu pani recipe in Hindi

नींबू पानी कैसे बनायें | Nimbu pani recipe in Hindi

गर्मियों के मौसम में इंसान खाना कम खाता है पानी ज्यादा पीता है| गर्मी में इंसान को नींबू पानी (Nimbu pani recipe in Hindi) मिल जाएं तो शरीर काफी फ्रेश महसूस करता है| चलिए आज हम आपको नींबू पानी बनने की रेसिपी बताते है|

- Advertisement -
   

नींबू पानी बनाने के लिए जरुरी सामान
आधा लीटर पानी, दो पके हुए नींबू, 150 ग्राम बारीक पीसी हुई चीनी, आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पॉउडर, स्वादनुसार नमक, बर्फ के टुकड़े

नींबू पानी बनाने का तरीका

नींबू पानी बनाने के लिए सबसे पहले तो पूरे पके हुए और पतले छिलके वाले नींबू लें| दोनों नींबू को बीच में से काट लें| हाथ से नींबू को अच्छी तरह से निचोड़ कर रस निकाल लें| फिर निचोड़ें हुए रस को छान लें| उसके बाद किसी बर्तन में लगभग आधा लीटर पानी डाल लें| फिर बर्तन में 150 ग्राम बारीक पीसी हुई चीनी डाल दें|

अगर आपके पास बारीक पीसी हुई चीनी नहीं है तो आप घर में इस्तेमाल होने वाली चीनी का इस्तेमाल भी कर सकते है| एक चम्मच से पानी को तब तक मिक्स करें जब तक चीनी पूरी तरह से घुल ना जाएं| चीनी की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते है| उसके बाद बर्तन में छना हुआ नींबू का रस डालकर मिला लें| फिर पानी में आधा चम्मच काला नमक और भूना हुआ जीरा पॉउडर डालकर मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: नवरत्न कोरमा रेसिपी हिंदी में

उसके बाद स्वादनुसार सादा नमक डालकर मिला लें| स्वादिष्ट नींबू पानी बनकर तैयार हो गया है| नींबू पानी बनने के बाद बर्तन को एक सेदो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें| दो घंटे बाद बर्तन को फ्रिज में से निकाल लें| उसके बाद नींबू पानी को गिलास में करके सर्व करें|

- Advertisement -