ॐ सोऽहम मंत्र हिंदी में । Om Soham Mantra in Hindi

सोऽहम एक बेहद ही प्रभावशाली आध्यात्मिक मंत्र है जिसका जाप तंत्रिक और योग संबंधी अनुष्ठानों में किया जाता है। माना जाता है की इस मंत्र के प्रभाव से व्यक्ति अपने भीतर की शक्ति को पहचानता है और उसे जागृत कर स्वयं को ईश्वर के समीप ले जा सकता है। यह एक बेहद ही महत्वपूर्ण मंत्र है जिसका जाप आत्म-अनुभव और ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने में साधक की मदद करता है।

- Advertisement -
   

ॐ सोऽहम मंत्र हिंदी में । Om Soham Mantra in Hindi

ॐ सोऽहम् ||

ॐ सोऽहम मंत्र का विवरण :
सोऽहम् का अर्थ होता है “सा अहम्”, अर्थात “वह मैं ही हूँ”। स्पष्ट शब्दों में कहें तो यह मंत्र आत्मा और परमात्मा के एक होने की दसा को दर्शाता है। इसका भावार्थ यही है की हर व्यक्ति के भीतर ईश्वर मौजूद है, बस जरूरत है तो अपने भीतर झाँकने की। इस मंत्र में “सो” शब्द परमात्मा की संज्ञा है और “अहम्” शब्द हमारी आत्मा को दर्शाता है। इस मंत्र के माध्यम से बताया गया है की परमात्मा और आत्मा एक ही हैं।

यह भी पढ़ें: माँ कामाक्षी देवी जिन्हें माता पार्वती का एक रूप माना जाता है का यह मंत्र एक बेहद ही शक्तिशाली मंत्र है जिसके जाप से प्रेम की प्राप्ति और अपने इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है, आप भी जानें यह विशेष मंत्र।

इस मंत्र के जाप हेतु किसी शांत वातावरण वाले स्थान का चयन करें और वहीं बैठकर ध्यान केंद्रित करते हुए इस मंत्र का जाप करें। ध्यान करते हुए “सो” को सांस लेते समय और “अहम्” को श्वास छोड़ते समय उच्चारित करें, यही इस मंत्र के जाप के लिए उपयुक्त विधि है। बाते करें इस मंत्र के लाभ की तो “सोऽहम्” मंत्र का जाप करने से आपका मानसिक शांति प्राप्त होती है। इस मंत्र के जाप से आप स्वयं को निहारते हैं और निखारते हैं। यह मंत्र आत्मा और परमात्मा को एकाकार बनाने में मदद करता है।

- Advertisement -