सेहत के लिए लाभदायक, स्वाद में लाजवाब, ये है बेहतरीन डिश पालक चिल्ला, आइए आज इसे आज़माते है

पालक चिल्ला बनाने की विधि | Palak chilla Recipe in Hindi

यह एक बेहद स्वादिष्ट प्रोटीन युक्त भोजन है। यह आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ है। इसे किचन में आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने की सारी सामग्री किचन में ही उपलब्ध होती है। यह सुबह या शाम के नाश्ते के लिए अच्छा भोजन है। इसे चटनी के साथ खाने पर ज्यादा अच्छा लगता है। आइए इस रेसिपी को बनाने का तरीका सीखते है।

- Advertisement -
   

आवश्यक चीज़ें
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
अजवाइन – 1/4 चम्मच
हींग – एक चुटकी
पानी – ज़रुरत के अनुसार
तेल – ज़रुरत के अनुसार
गरम मसाला – 1/4 चम्मच
बेसन – 1 कप
नमक – स्वादानुसार
पालक – 1 कप बारीक कटी हुई
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
हरा धनिया – एक मुट्ठी

पालक चिल्ला बनाने की विधि

एक बर्तन लीजिए। इसमें बेसन को निकाल लीजिये। इसमें नमक, लाल मिर्च पावडर, हींग, अजवायन, और गरम मसाला डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर मध्यम गाढ़ा घोल तैयार करें। इसमें 1/2 छोटा चम्मच तेल, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और दस मिनट के लिए रख दें।

यह भी पढ़े: ठंड में कुछ इस तरह से बनाइए आलू पकोड़ा और लीजिए इसके चटपटे स्वाद के मज़े

इस बीच, एक तवा गरम करें। इसे तेल से चिकना कर लें। घोल को तवे पर डालें और पैनकेक की तरह फैलाएं। इसके ऊपर पालक फैलाएं। तेल की कुछ बूंदे डाले। इसे मध्यम आंच पर दो मिनट तक अच्छे से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक पकाएं। फिर इसे दूसरी तरफ से भी पकाने के लिए पलट दें। हो जाने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें। इस तरह स्वादिष्ट ‘पालक चिल्ला’ बनकर तैयार है।

- Advertisement -