पपीता मिल्क शेक रेसिपी हिंदी में | Papita milk shake recipe in Hindi

पपीता मिल्क शेक कैसे बनायें । Papita milk shake recipe in Hindi

शेक बच्चो को काफी ज्यादा पसंद आता है| चलिए आज हम आपको घर पर बेहद आसान तरीके से पपीता मिल्क शेक (Papita milk shake recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

पपीता मिल्क शेक बनाने के लिए जरुरी सामग्री
एक कप पपीते के टुकड़ें, एक कप दूध, स्वादनुसार बारीक पीसी हुई चीनी, एक चम्मच टूटी फ्रूटी, 10 किशमिश, चार बारीक कटे हुए बादाम, चार बारीक कटे हुए काजू, आइस क्यूब्स, एक बारीक पीसी हुई हरी इलायची

पपीता मिल्क शेक बनाने का तरीका

पपीता मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को पानी से अच्छी तरह से धो दें| फिर पपीते को छीलकर उसके बीज निकाल लें| फिर पपीते को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें| लगभग एक कप पपीते के टुकड़ो को मिक्सी के जार में डालकर महीन पीस लें| उसके बाद जार में स्वादनुसार बारीक पीसी हुई चीनी डालकर एक बार फिर घूमा दें|

अगर आपके पास बारीक पीसी हुई चीनी नहीं है तो आप साबुत चीनी का इस्तेमाल कर सकते है| उसके बाद मिक्सी के जार में दूध और बारीक साई हरी इलायची डालकर एक बार फिर से मिला लें| जार को खोल कर देख लें गाढा घोल बनकर तैयार हो गया होगा| अगर आपको शेक ज्यादा गाढ़ा लग रहा है तो आप अपनी जरुरत के अनुसार दूध डालकर एक बार फिर से मिला सकते है|

यह भी पढ़ें: राइस इडली रेसिपी हिंदी में

बस पपीता मिल्क शेक बनकर तैयार है| शेक को एक बाउल में निकालकर दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें| पपीता मिल्क शेक का मजा ठंडा पीने में ज्यादा आता है| दो घंटे बाद पपीता मिल्क शेक को एक गिलास में निकाल लें| गिलास के ऊपर बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स और टूटी फ्रूटी डालकर सर्व करें|

- Advertisement -