पत्नीं मनोरमां देहि मंत्र । Patni Manoraman Dehi Mantra in Hindi

कई लोगों को इस बात की भ्रान्ति है की केवल स्त्रियां ही अपने मनचाहे वर की कामना के लिए पूजा कर सकती हैं। हालाँकि हमारे हिन्दू धर्म में पुरषों के लिए माँ दुर्गा सप्तशती में अपनी मनचाही पत्नी की कामना के लिए पूजा की विधि और मंत्र को अंकित किया गया है। इस मंत्र का जाप करके माँ दुर्गा से पुरुष अपने लिए मनचाही पत्नी का वरदान प्राप्त कर सकते हैं।

- Advertisement -
   

पत्नीं मनोरमां देहि मंत्र । Patni Manoraman Dehi Mantra in Hindi

पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम् ।
तारिणींदुर्गसं सारसागरस्य कुलोद्भवाम् ॥

पत्नीं मनोरमां देहि का विवरण :
सुंदर और मनचाही पत्नी की प्राप्ति के लिए जाप किये जाने वाले इस मंत्र का अर्थ बड़ा ही सरल है। इस मंत्र के माध्यम से हम माँ दुर्गा की प्रार्थन करते हैं और इस बात का अनुरोध करते हैं की, हे माँ, मुझे एक सुंदर, सुशील और मेरी इच्क्षा का मान रखने वाली पत्नी प्रदान करें, जो इस विशाल और दुर्गम संसार के दुखों से मेरे घर को सुरक्षित रखे और जो एक अच्छे कुल की हो।

अब आते हैं इस मंत्र का जाप करने की विधि पर, तो आपको इस मंत्र का जाप नवरात्री के प्रारम्भ होते ही कर देना चाहिए। हालाँकि अगर आप ऐसा नहीं कर पाते तो चतुर्दसी या अष्टमी को भी इस मंत्र के जाप को प्रारम्भ कर सकते हैं। उसके बाद आपको इस मंत्र की सिद्धि के लिए 41 दिनों तक लगातार एक माला के साथ 108 बार इसका जाप सच्चे मन से करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: महादेव के इस मंत्र में काल के मार्ग को भी बदल देने की शक्ति के साथ और भी कई शक्तियाँ विद्यमान हैं, जानें इस मंत्र के जाप से होने वाले लाभ के बारे में और अपने जीवन में भी इसे शामिल करें।

इस मंत्र का पाठ करने के लिए स्नान करने के बाद देवी माँ का ध्यान करते हुए इस मंत्र का शुद्ध उच्चारण करें। उसके बाद माँ दुर्गा से अपनी मनोकामना को पूर्ण करने की प्रार्थना करें। अगर आप यह मंत्र सच्चे मन से कर लेते हैं तो आपके विवाह में कोई भी बाधा नहीं आएगी और एक सुंदर और आपके मनमुताबिक पत्नी की प्राप्ति होगी।

- Advertisement -