पाइनएप्पल जूस बनाने की रेसिपी हिंदी में । Pineapple juice recipe in Hindi
पाइनएप्पल जूस पीने में बहुत ज्यादा टेस्टी होने के साथ साथ शरीर के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। अक्सर डॉक्टर भी पाइनएप्पल जूस (Pineapple juice recipe in Hindi) पीने की सलाह देते है। चलिए आज हम आपको घर पर बेहद आसान तरीके से पाइनएप्पल जूस बनाने की रेसिपी बता रहे है।
पाइनएप्पल जूस बनाने के लिए जरुरी सामान
एक मध्यम आकार का अनानास, आधा चम्मच काली मिर्च पॉउडर, आधा चम्मच काला नमक, स्वादनुसार चीनी
पाइनएप्पल जूस बनाने का तरीका
पाइनएप्पल जूस बनाने के लिए सबसे पहले अनानास का ऊपरी और निचला हिस्सा काट लें। उसके बाद पाइनएप्पल को अच्छी तरह से छील लें। पाइनएप्पल को छिलने के बाद पानी से दो या तीन बार अच्छी तरह से धो लें। जब पाइनएप्पल का पानी सुख जाएं तब पाइनएप्पल को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
फिर एक मिक्सी के जार में पाइनएप्पल के टुकड़ो को डालकर महीन पीस लें। अगर आपके पास जूसर है तो जूसर में पाइनएप्पल के टुकड़ें डालकर भी जूस निकाल सकते है। उसके बाद मिक्सी के जार में काली मिर्च पॉउडर, काला नमक, चीनी, थोड़ी सी आइस क्यूब और लगभग एक गिलास पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
उसके बाद मिश्रण को छलनी की मदद से छान लें। गिलास में थोड़ी सी आइस क्यूब डाल दें। उसके बाद गिलास में पाइनएप्पल जूस डाल दें। स्वादिष्ट पाइनएप्पल जूस तैयार है। अगर आप चाहे तो गिलास के ऊपर पाइनएप्पल के छोटे छोटे टुकड़े डालकर सर्व कर सकते है।








