आपने पिज़्ज़ा तो बहुत खाया होगा लेकिन आज देशी पिज्जा पराठा आज़माकर देखिए, बड़ा मज़ा आएगा

पिज्जा पराठा बनाने की विधि | Pizza Paratha Recipe in Hindi

पिज़्ज़ा पराठा एक देशी व्यंजन है जो स्वाद में तो मज़ेदार होता ही है, साथ में स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसे बच्चे ज्यादा पसंद करते है। आप इसे बच्चों के टिफ़िन में भी दे सकते है। यह दोपहर के खाने का अच्छा विकल्प हो सकता है। जब भी आपको सब्जी बनाने का मन नहीं करें तो आप इस रेसिपी को बनाकर सबकों खुश कर सकते है। चलिए देखते है कि ये कैसे बनता है।

- Advertisement -
   

आवश्यक चीज़ें
पनीर का टुकड़ा – 1
शिमला मिर्च – 1
मिश्रित जड़ी बूटियाँ – आवश्यकतानुसार
चिल्ली फ्लेक्स – आवश्यकता अनुसार
घी – ज़रुरत के अनुसार
वेज मेयोनेज़ – गार्निशिंग के लिए
उबले आलू – 2 छील कर मैश किया हुआ
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटे चम्मच
गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गेहूँ का आटा – ज़रुरत के अनुसार
टोमैटो केचप – आवश्यकतानुसार

पिज्जा पराठा बनाने की विधि

एक कटोरा में उबले हुए आलू लें। इसमें नमक, लाल मिर्च पावडर, ऑल स्पाइस मिक्स पावडर, जीरा पावडर और धनिया पावडर डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। इसके मध्यम आकार के गोले बना लें। इसे एक तरफ रख दें। गूथे हुए आटे से गोल आकार का गोला बना लें। इससे एक छोटा पराठा बनाने के लिए एक पेड़ा बेल लें।

पराठे के बीच में टोमेटो केचप लगाएं। अब इसमें तैयार आलू मिश्रण, चीज़ स्लाइस और शिमला मिर्च रिंग डालें। अब इस पर मिक्स्ड हर्ब्स और चिल्ली फ्लेक्स छिड़कें। फिर पराठे के किनारे को मोड़कर उस पर आटा लगाकर चिकना कर लीजिए। फिर इसे हल्के हाथ से बेलकर पराठा तैयार कर लें। इस बीच, एक तवा गरम करें।

यह भी पढ़े: विभिन्न तरह के पकोड़ों के बीच मशहूर ‘शिमला मिर्च रिंग पकोड़ा’ एक अद्भुत तरह का पकोड़ा है, आज इसे बनाना सीखते है

इसे घी से चिकना कर लें। तैयार पराठे को उस पर रखें और मध्यम आंच पर एक तरफ से सेंक लें। हल्का ब्राउन होने पर इसे पलट दीजिए।दोनों तरफ घी लगाकर मध्यम आंच पर पकाएं। पराठे को क्रिस्पी बनाने के लिए पकते समय दबाएं। एक बार हो जाने के बाद, इसे एक प्लेट में निकाल ले। फिर इसे काट कर टोमैटो केचप और वेज मेयोनीज से गार्निश करें। इस तरह पिज्जा पराठा बनकर तैयार है।

- Advertisement -