क्या आपका व्यापार भी घाटे में चल रहा है? इस उपाय को लगातार 11 हफ़्तों तक करें, आपका नुकसान में चल रहा व्यापार भी अच्छे-खासे मुनाफे के साथ चलने लगेगा।

इस धरती पर पैदा लेने वाला हर इंसान चाहता है की उसका पेशा और व्यापार तरक्की की राह पर चलता रहे। अकसर लोग अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए जी-जान से मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी कई बार उन्हें व्यापार में घाटा और नुकसान का ही का सामना करना पड़ता है। आज हम इस आध्यात्मिक पोस्ट में इसी तरह के व्यापारिक घाटे से बचने के उपाय को देखने जा रहे हैं।

- Advertisement -
   

जी-तोड़ मेहनत के साथ-साथ अगर हम भगवान की पूजा-अर्चना भी करते हैं तो निश्चित तौर पर हमें हमारे व्यापार में सफलता मिल सकती है। यदि आपको भी व्यापार के मामलों में और बेहतर बनना है और अपने व्यापार को और भी लाभदायक बनाना है तो इसके लिए कई समाधान हैं। हालाँकि आज हम जो उपाय देखेंगे वह उन लोगों के एक अचूक उपाय है, जो भोजन संबंधी व्यवसाय जैसे रेस्टोरेंट, किराना दुकान, सब्जी की दुकान, नाश्ते की दुकान चलाते हैं।

बात अगर भोजन की आती है तो हम सभी के मन में सबसे पहला ख्याल हमारी माँ का ही आता है। चाहें हम कहीं भी जाएं, कहीं भी रह रहें हो, हमें हमारी माँ के हाथ का खाना हमेशा याद रहता है। इसी तरह माँ अम्बे को इस जगत की जननी कहा जाता है। वह इस पुरे संसार की माता कहलाती हैं। माँ अम्बे देवी की पूजा करने से हमें कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। आइये हम आज जानते हैं की हमें देवी की पूजा किस तरह से करनी चाहिए जिससे हमारा व्यापार बढ़े।

व्यापार में मुनाफे के लिए क्या करना चाहिए:
यह उपाय हमें उसी स्थान पर करना चाहिए जहाँ हमारा व्यापार चल रहा है। शुक्रवार के दिन हमें अम्बे देवी की शुभ मुहूरत में पूजा करनी होती है। इस पूजा को सुबह के समां करना सबसे अधिक फलदायी माना जाता है। इस पूजा को कैसे करना है आइये जानते हैं। यह एक बहुत ही सरल सी पूजा है, जिसमें आपको सबसे पहले माँ की मूर्ति के समक्ष दीपक जलाना होता है।

साथ ही मीठे चावल को आटे के रूप में पीस कर फिर उसमें गुड़ मिला कर और इलायची पाउडर डालकर एक बॉल जैसा बना लें, फिर उसमें बीच में एक छेद करें, उसमें घी डालें और फिर एक सूती धागा डालकर एक दीपक के रूप में तैयार कर लें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें की जो दिया आपको जलाना है उसमें पांच बत्ती का प्रयोग करें, यह बेहद ही शुभ माना जाता है।

फिर सुबह-सुबह अपने व्यापार की जगह को साफ़ करने के बाद देवी की तस्वीर के नीचे यानी देवी के चरणों के नीचे एक केले का पत्ता, दो चावल के आटे से बने दीपक और एक सुपारी रख देनी चाहिए। इन दोनों चावल के आटे से बने दीपक को जलाने के बाद एक नारियल फोड़ना चाहिए और कपूर से माँ की आरती करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: नवरात्र के इस पावन महीने में अपने परिवार को खुशहाल रखने के लिए और पीढ़ी-दर-पीढ़ी जारी रहने वाले स्त्री अभिशाप से बचाने के लिए नियमित रूप से करें यह उपाय।

अगर आप ऐसा लगातार 11 सप्ताह तक करते हैं तो निश्चित तौर पर आपका व्यापार बढ़ोतरी की तरफ जाएगा और आपको लाभ प्राप्त होने लगेगा। साथ ही आपके रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

- Advertisement -