शक्तिशाली शनि मंत्र हिंदी में । Powerful Shani mantra in Hindi

शक्तिशाली शनि मंत्र हिंदी में । Powerful Shani mantra in Hindi

शनि भगवान को सभी देवी देवताओ में सबसे ज्यादा गुस्से वाले भगवान के रूप में जाना जाता है। शनि भगवान के गुस्से से आम इंसान से लेकर देवी देवता तक डरते है। लेकिन ऐसा नहीं है की शनि भगवान सभी पर क्रोधित होते है।

शनि भगवान का क्रोध का सामना उन इंसानो को करना पड़ता है जो गलत काम करते है, गरीबो को सताते है इत्यादि। अगर आप पर भी शनिदेव की कृपा नहीं हो रही है तो आज हम आपको शनिदेव भगवान का सबसे शक्तिशाली मंत्र बताने जा रहे है।

- Advertisement -

नीचे बताए जा शनिदेव जी के शक्तिशाली मंत्र का जाप करने से बहुत जल्द आपके बिगड़े काम बन जाएंगे और शनि देव भगवान की कृपा से आपका जीवन सुखमय बनता है।

शनि का सबसे शक्तिशाली मंत्र इन हिंदी
ॐ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छायामार्तण्डसंभुतं नमामि शनैश्चरम्।।

शक्तिशाली शनि मंत्र का जाप करने का तरीका
यह तो आप अच्छी तरह से जानते ही है की शनिवार का दिन शनि भगवान को समर्पित होता है। इसीलिए इस शक्तिशाली मंत्र के जाप की शुरुआत शनिवार के दिन से करनी चाहिए। शक्तिशाली शनि देव मंत्र के जाप को आप सुबह और सूर्यास्त के बाद कर सकते है। शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान कर लें। स्नान के बाद नीले या काले रंग के साफ कपड़ें पहन लें।

शनि भगवान को नीला और काला रंग बेहद पसंद होता है। उसके बाद शनि देव के मादिर में जाकर या घर पर शनिदेव भगवान की मूर्ति के सामने बैठ जाएं। शनिदेव भगवान के सामने तेल का दीपक और धूप बत्ती जला दें। शनि भगवान की उपासना करें। फिर हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए शनिदेव मंत्र का जाप 108 बार करें।

यह भी पढ़ें: भगवान विष्णु जिन्हें नारायण भी कहा जाता है, इस संसार के पालनहार हैं, उनका इस मंत्र का जाप मात्र आपके सभी कष्ट दूर कर सकता है, और आर्थिक रूप से भी आपको समृद्ध बना सकता है।

जाप पूर्ण होने के बाद शनि भगवान से अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करें। नियमित रूप से अत्यंत चमत्कारी और शक्तिशाली मंत्र का जाप करने से भगवान आपके जीवन के कष्टों को दूर कर देते है।

- Advertisement -