राजराजेश्वरी मंत्र हिंदी में । Rajarajeswari Mantra in Hindi

माता दुर्गा की शक्तिशाली रूप “राजराजेश्वरी” की पूजा आराधना के लिए राजराजेश्वरी मंत्र का जाप किया जाता है। यह मंत्र उन लोगों के लिए बेहद ही उपयोगी सिद्ध होता है जिन्हें माता दुर्गा की कृपा, शक्ति और सुरक्षा का आशीर्वाद प्राप्त करने की इच्छा होती है। इस मंत्र का पवित्र मन के साथ पाठ करने से माता दुर्गा की कृपा प्राप्त हो सकती है और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति हो सकती है।

राजराजेश्वरी मंत्र हिंदी में । Rajarajeswari Mantra in Hindi

ॐ ह्रीं हूं ऐं जगदम्बायै राजराजेश्वर्यै नमः ||

- Advertisement -

राजराजेश्वरी मंत्र का विवरण :
माता राजराजेश्वरी के पूजन हेतु पूजा घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में हरा कपड़ा बिछाकर कलश स्थापना करें। फिर कांसे के दीए में गाय के घी का दीपक जलाएं और फूल चढ़ा कर पूजा करें। इसके बाद रुद्राक्ष की माला के साथ कम से कम 108 बार मंत्र का उच्चारण करें। मंत्र के उच्चारण के दौरान माता दुर्गा का स्मरण करें और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करें।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष शास्त्र में राहु शांति मंत्र को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है, इसके जाप से कुंडली में राहु की स्थिति को सही किया जा सकता है जिसके फलस्वरूप जीवन में आने वाली कठिनाइयां दूर होती हैं।

माना जाता है की राजराजेश्वरी मंत्र का पाठ करने से माता दुर्गा की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त हो सकते हैं। यह मंत्र भय, चिंता, और दुखों को दूर करने में मदद कर सकता है और व्यक्ति को सुख-शांति की अनुभूति कराने में सहायक हो सकता है। माता दुर्गा की कृपा से आप जीवन में सफलता, सुख, और समृद्धि की प्राप्ति कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें की इस पूजा को किसी पुरोहित या पंडित की सहायता से करना उचित होता है।

- Advertisement -