हमारे हिन्दू धर्म में यह कहा गया है की भगवान राम से भी बड़ा उनका राम नाम है। इस बात का जिक्र रामायण सहित कई ग्रंथों में किया गया है। इस बात को सिद्ध करने का एक साधारण सा उदाहरण राम सेतु का निर्माण है। जहाँ राम नाम को लिखने मात्र से ही पानी में पत्थर तैरने लगे थे और उसी से राम ने समुद्र पार किया था।
राम मंत्र । Ram Mantra in Hindi
ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम !
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !
राम मंत्र का विवरण :
भगवान राम का यह मंत्र आपके किसी भी संकट की स्थिति को दूर करने वाला मंत्र है। इस मंत्र के माध्यम से प्रभु श्री राम का स्मरण करते हुए उनके गुणों का और उनकी विशेषताओं का बखान किया गया है। इसमें प्रभु श्री राम को सभी के दुखों को हरने वाला और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि के दाता के रूप में उल्लिखित किया गया है।
इस मंत्र में माता सीता के स्वामी के रूप में भगवान रघुनाथ के अलग-अलग विशेषताओं का वर्णन है। ऐसी मान्यता है की इस मंत्र के जाप से हमारी मनचाही कामना पूर्ण होती है। मात्र इस मंत्र का रोजाना जाप, हमारे जीवन की सभी परेशानियों से हमें उबार सकता है। इतना ही नहीं इस मंत्र का जाप हमारे घर परिवार में शांति और धन-संपदा का प्रवाह करता है।