राम रामेति रामेति मंत्र हिंदी में । Ram Rameti Rameti Mantra in Hindi

प्रभु श्री राम का यह मंत्र उनके दी जाने वाली एक श्रद्धांजलि है जिसके फलस्वरूप वह हम पर अपना आशीर्वाद बनाये रखते हैं। ऐसा माना जाता है की उनके इस मंत्र का मात्र एक बार ही जाप करना भगवान विष्णु के सभी नामों को 1000 बार जपने के बराबर फलदायी होता है। कई शास्त्रों और पुराणों में इस मंत्र को श्री राम तारक मंत्र के नाम से भी जाना जाता है।

- Advertisement -

राम रामेति रामेति मंत्र हिंदी में । Ram Rameti Rameti Mantra in Hindi

राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे ।
सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने ॥

राम रामेति रामेति मंत्र का विवरण :
प्रभि श्री राम के इस मंत्र के पीछे एक बड़ी ही दिलचस्प कहानी है। कहा जाता है की एक बार भगवान शिव भोजन के लिए माता पार्वती को बुला रहे थे परन्तु माता पार्वती ने कहा की अभी वह विष्णुसहस्रनाम का पाठ कर रहीं हैं उन्हें देरी होगी। इस बात पर महादेव ने इस मंत्र का जाप करते हुए कहा, हे पार्वती, राम रामेति रामेति का जाप करो, राम नाम के इस मंत्र का जाप करना विष्णुसहस्रनाम के जाप के बराबर फल देता है।

यह भी पढ़ें: इस कलयुग के समय में हर कोई बुरी नजरों, जादू टोने, और नकारात्मक ऊर्जाओं से खुद को और अपने परिवार को बचाना चाहता है, आप भी जानें इस रक्षा मंत्र की मदद से कैसे बुरी नजरों से बचें।

महादेव भी अपने इष्ट देव के रूप में प्रभु श्री राम का नाम जपते हैं। उनकी इस कथा से ही इस मंत्र के महत्व का ज्ञान हमें हो जाता है। प्रभु श्री राम का यह मंत्र का जाप करने वाला और सुनने वाला दोनों ही इसका फल प्राप्त करते हैं। माना जाता है की यह मंत्र जपने वाले और सुनने वाले दोनों का मन इस मंत्र से प्रसन्न हो जाता है और भीतर एक शांति का अनुभव होता है। इसके जाप से सभी बुरी शक्तियों का नास होता है और आपके जीवन से सभी नकारात्मकता दूर हो जाती है। यह मंत्र आपके घर परिवार में सुख समृद्धि भी लाता है।

- Advertisement -