रवा उत्तपम रेसिपी हिंदी में | Rava uttapam recipe in Hindi

रवा उत्तपम कैसे बनायें | Rava uttapam recipe in Hindi

रवा उत्तपम के बारे में काफी इंसान नहीं जानते है| रवा उत्तपम (Rava uttapam recipe in Hindi) खाने में काफी टेस्टी होता है| चलिए आज हम आपको रवा उत्तपम बनाने की रेसिपी बताते है

- Advertisement -
   

रवा उत्तपम बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप रवा, तिहाई कप दही, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, दो छम्मक बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, आधा कप बारीक कटी हुई बंद गोभी, आधा कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच बारीक घिसा हुआ अदरक, चौथाई चम्मच राई, नमक और तेल

रवा उत्तपम बनाने का तरीका

सबसे एक बाउल में छनी हुई सूजी और दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें| अच्छी तरह से फेंटने के बाद थोड़ा सा पानी डालकर पकोड़ें के घोल जैसा घोल तैयार कर लें| फिर घोल में बारीक घिसा हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें| घोल को 15 मिनट के लिए रख दें|

एक प्याली में बारीक कटी हुई सभी सब्जियों को डालकर मिक्स कर लें| 15 मिनट बाद घोल में इनो फ्रूट साल्ट डालकर अच्छी तरह से मिला लें| एक नानस्टिक तवे पर एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| फिर तवे पर राई डालकर भून लेंगे| राई भूनने के बाद घोल में से दो चमचे घोल तवे पर डालकर मोटाई में फैला लें|

उसके बाद उत्तपम के ऊपर बारीक कटी हुई सब्जियां और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डाल दें| जब उत्तपम थोड़ा सख्त हो जाएं तब थोड़ा सा तेल उत्तपम के ऊपर और चारो तरफ डाल दें| जब उत्तपम नीचे से सिक जाएं तब उसे पलट दें| जब उत्तपम दोनों तरफ से अच्छी तरह से सिक जाएं तब प्लेट में निकाल लें|

यह भी पढ़ें: रवा ढोकला रेसिपी हिंदी में

इसी तरह से बचे हुई मिश्रण से उत्तपम बना लें| स्वादिष्ट रवा उत्तपम बनकर तैयार है| गरमा गर्म उत्तपम को मूंगफली की चटनी और हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -