मात्र थोड़े से पास्ते और कुछ मसाले के साथ बेहद ही आसानी से घर पर बना सकते हैं रेड सॉस पास्ता, जिसे बच्चे बड़े ही पसंद करते हैं।

रेड सॉस पास्ता बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Red sauce pasta recipe in Hindi

आज हम आपको रेड सॉस पास्ता बनाने की रेसिपी बता रहे है

रेड सॉस पास्ता बनाने के लिए जरूरी सामान
दो कप पास्ता, चार टमाटर, चौथाई कप टोमैटो सॉस, एक बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर, चौथाई चम्मच चिल्ली फ्लेक्स, आधा चम्मच ऑरगेनो, नमक

- Advertisement -

रेड सॉस पास्ता बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले एक भगोने में पांच कप पानी लेकर गर्म होने के लिए रख दें| फिर उसमे पास्ता, दो चम्मच तेल और आधा चम्मच नमक डालकर उबलने दें| एक अन्य भगोने में पानी डालकर टमाटर उबलने रख दें| पास्ता और टमाटर जब उबल जाएं तब गैस बंद कर दें | पास्ते को किसी छलनी में निकालकर ठंडे पानी से धो दें| टमाटर को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें|

जब टमाटर ठंडे हो जाएं तो उनका छिलका उतार दें| मिक्सी का जार लेकर छिलका उतरे हुए टमाटर को डाल दें| फिर उन्हें महीन पीस कर पेस्ट बना लें| एक पैन लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| पैन में एक चम्मच तेल डाल गर्म होने दें| जब तेल गर्म हो जाएं तो उसमे शिमला मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर भून लें| फिर पैन में टमाटर का पेस्ट डाल कर धीमी आंच पर फ्राई कर लें| दो मिनट पकाने के बाद चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च पाउडर, ऑरगेनो और स्वादनुसार नमक डालकर भून लें|

यह भी पढ़ें: सेहत के लिए लाभदायक होने के साथ-साथ पालक पकोड़ा स्वाद में भी लाजवाब होता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करेंगे, आप भी बनायें।

पाँच मिनट पकाने के बाद टोमैटो सॉस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| लगभग दो से तीन मिनट पकाने के बाद पैन में पास्ता डाल दें| सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करते हुए दो से तीन मिनट पका लें| बस रेड सॉस पास्ता बनकर तैयार है, गरमा गर्म पास्ता प्लेट में निकाल कर सर्व करें|

- Advertisement -