रुद्र मंत्र । Rudra Mantra in Hindi

ऐसा कहा जाता है की देवों के देव महादेव को कोई भी साधारण सी पूजा के साथ ही प्रसन्न कर सकता है, इसी वजह से उन्हें भोलेनाथ के नाम से भी पुकारा जाता है। हालाँकि, उनका यह विशेष मंत्र में बड़ी ही चमत्कारी शक्तियां से भरा होता है और किसी के भी जीवन से उसके सभी कष्टों को दूर कर सुख समृद्धि के लिए सबसे उपयुक्त होता है।

- Advertisement -
   

रुद्र मंत्र । Rudra Mantra in Hindi

ऊं नमो भगवते रुद्राय

रूद्र मंत्र का विवरण :
ऐसी मान्यता है की इस रुद्र मंत्र का जाप करने से आपको तत्काल रूप से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और यह मंत्र तुरंत फलदायी होता है। कहा जाता है की इस मंत्र को एक लाख बार जाप करने वाले को किसी न किसी रूप में भगवान शिव के दर्शन प्राप्त होते हैं और उसके जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती।

यह भी पढ़ें: भगवान राम के नाम की महिमा से हमारा यह पूरा संसार परिचित है। भगवान राम का यह मंत्र आपके जीवन में धन-वैभव, मान-मर्यादा की प्राप्ति के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।

हमारे हिन्दू धर्म के ग्रंथों और पुराणों में लिखित है की यह रुद्र मंत्र बेहद ही पवित्र और शक्तिशाली है। जो भी इस मंत्र को सच्ची श्रद्धा और पवित्रता के साथ जपता है उसपर भगवान शिव की असीम कृपा होती है। इसके फल के रूप में व्यक्ति का बड़े से बड़ा रोग भी ठीक हो जाता है और हर कष्ट और परेशानी उसके जीवन से दूर हो जाती है।

- Advertisement -