फ्रूट क्रीम का ये अंदाज स्वाद में होता है बड़ा ही लाजवाब, बच्चे से लेकर बड़े तक सभी करते हैं पसंद, जानें इसे बनाने की विधि और बनायें।

फ्रूट क्रीम रेसिपी बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Fruit cream recipe in Hindi

आज हम आपको फ्रूट क्रीम रेसिपी के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है

- Advertisement -
   

फ्रूट क्रीम रेसिपी बनाने के लिए जरुरी सामग्री
दो कप क्रीम, चौथाई कप चीनी, एक सेब, एक आम, दो से तीन आलू बुखारा, केला, अनानास, एक अनार, बारीक कटे हुए काजू, बारीक कटे हुए बादाम, किशमिश

फ्रूट क्रीम बनाने का तरीका और विधि

फ्रूट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दो कप क्रीम कर दें| सबसे पहले क्रीम को व्हिप मशीन की मदद से फेंट लें| अगर आपके पास व्हिप मशीन नहीं है तो आप किसी चम्मच से क्रीम को फेंट सकते है| फिर उसके बाद क्रीम में चीनी डालकर एक बार फिर से क्रीम को अच्छी तरह फेंट लें| उसके बाद सभी फलो को अच्छी तरह से धो लें|

फिर सेब, आम, अनानास, केला और आलू बुखारा इत्यादि सभी फलो को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें| अनार को छील कर उसके दाने निकाल लें| काजू और बादाम को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें, किशमिश के डंठल थोड़ दें| फिर इन सभी बारीक कटे हुए फलो को क्रीम में डालकर अच्छी तरह से मिला लें| उसके बाद बाउल में बारीक कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: मछली बनाने का ये खास तरीका बढ़ा देता है इसका स्वाद, जानें इस आसान सी विधि को और अपने घर पर आजमाएं।

सब चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद अनार के दाने ऊपर से डाल दें| स्वादिष्ट फ्रूट क्रीम बन कर तैयार हो गई है| तैयार फ्रूट क्रीम को दो से तीन घंटे के लिए फ्रिज में ठंडी होने के लिए रख दें| फिर फ्रिज में से निकालकर ठंडी ठंडी फ्रूट क्रीम पाली में निकाल लें| बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और टूटी फ्रूटी डालकर गार्निश करें और परोसें।

- Advertisement -